एक्सप्लोरर

Drugs Case: अर्जुन रामपाल दोबारा पूछताछ के लिए पहुंचे एनसीबी ऑफिस

Drugs Case: बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन मामले के संदर्भ में अर्जुन रामपाल को एनसीबी में दोबारा बुलाया था. पूछताछ के लिए अर्जुन रामपाल एनसीबी के ऑफिस पहुंच चुके हैं.

Drugs Case: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल आज एनसीबी के कार्यालय पहुंचे. बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन मामले के संदर्भ में पूछताछ के लिए अर्जुन रामपाल को एनसीबी में दोबारा बुलाया था. 16 दिसम्बर को एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों से निवेदन करते हुए अर्जुन रामपाल ने 22 दिसंबर तक समय की मांग की थी और ये कहा कि वो जांच में सहयोग देने एनसीबी के कार्यालय आएंगे. एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी ने एपीबी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि आज वो एनसीबी के ऑफिस पहुचे हैं.

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल को एनसीबी ने दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले एनसीबी ने उनसे 13 नवंबर को पूछताछ की थी तब एनसीबी ऑफिस से निकलने के बाद अर्जुन रामपाल कहा था," किसी भी निर्दोष की प्रतिष्ठा का कत्ल करना गलत है. मेरा ड्रग्स से कोई लेना देना नही है. मगर इस केस को लेकर एनसीबी जो काम कर रही है वो सही है. जिन मामलों की जांच एनसीबी कर रही है, एनसीबी को भी इस पर यकीन हो गया है कि मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है''

इससे पहले एनसीबी ने रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रायडिस से लगातार दो दिन तकरीबन लगभग 6-6 घंटों तक पूछताछ की थी. एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के विदेशी दोस्त पॉल गीयर्ड को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था.

बता दें कि 9 नवंबर को एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी के दौरान लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रोनिक गैजेट को जब्त किया था और अर्जुन के ड्राइवर से भी पूछताछ की थी. रामपाल के घर पर छापे से एक दिन पहले, एनसीबी ने बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की पत्नी को जुहू में उनके आवास पर कथित तौर पर गांजा पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया था.

इससे पहले अर्जुन रामपाल की महिला मित्र गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस के अपार्टमेंट में ड्रग्स मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. पिछले महीने, एनसीबी ने अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को एक ड्रग्स मामले में पुणे जिले के लोनावाला स्थित एक रिजॉर्ट से गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें:

'कश्मीर फाइल्स' की शूटिंग के दौरान खराब हुई मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत, रोकनी पड़ी शूटिंग

Inside Video: अंकिता लोखंडे के बर्थडे पार्टी में पहुंचे संदीप सिंह, भड़के सुशांत सिंह राजपूत के फैंस बोले- ये है असली चेहरा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ
'मेरे साथ अन्याय हुआ है...', क्यों बोले तेजप्रताप यादव? एक्ट्रेसेस से जलती थीं पवन सिंह की पहली वाइफ

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget