एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर भिड़े Anil Kapoor और Anurag Kashyap, जम कर हुई तू-तू मैं-मैं, जानिए क्या है मामला?

अनिल कपूर और अनुराग कश्यप जल्द ही एक फिल्म AK vs AK में भी नज़र आने वाले हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच हुआ ट्विटर वॉर चर्चा का विषय बन गया है.

ट्विटर इन दिनों लोगों के बीच दो-दो हाथ करने का अखाड़ा बनता जा रहा है. हालिया मामला एक्टर अनिल कपूर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बीच का है. अनिल कपूर ने ट्विटर पर ‘दिल्ली क्राइम’ की टीम को बधाई देते हुए लिखा, “ मैने यह पहले भी कहा है और मैं इसे दोबारा कहता हूं क्योंकि यह लोग इसे डिजर्व करते हैं ! बधाई हो #दिल्ली क्राइम टीम ! अच्छा लगता है जब हमारे ज्यादा से ज्यादा लोगों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलती है @ShefaliShah_”

अनिल के यह ट्वीट करते ही अनुराग ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया, “अच्छा लगता है जब कुछ डिजर्विंग लोगों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलती है, वैसे आपका ऑस्कर किधर है ? नहीं मिला ? अच्छा और नॉमिनेशन ? अनुराग के इस ट्वीट पर अनिल ने जवाब देते हुए लिखा, “तुमने शायद सबसे करीब से ऑस्कर तभी देखा होगा जब फिल्म स्लमडॉग को टीवी पर ऑस्कर दिया गया था. #तुमने ना हो पायेगा”.

अनिल द्वारा यह जवाब देते ही जैसे अनुराग आग बबूला हो उठे और उन्होंने अनिल को फिल्म स्लमडॉग के लिए सेकंड चॉइस बता दिया. अनुराग ने कहा कि यह फिल्म पहले शाहरुख़ खान को ऑफर होने वाली थी लेकिन उनके ना कहने पर अनिल कपूर को मिली थी. अनुराग के ऐसा कहने पर अनिल भी कहां चुप रहने वाले थे तो उन्होंने भी अनुराग को जवाब देते हुए लिखा, “मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता, काम काम होता है. तुम्हारे जैसे काम ढूंढते वक़्त बाल तो नहीं नोंचने पड़ते”.

अनिल के ऐसा कहने पर अनुराग एक बार फिर ट्विटर पर उन्हें जवाब देते हुए लिखते हैं, “सर आप तो बालों के बारे में बात ना ही करें, आपको तो अपने बाल के दम पर ही रोल्स मिलते हैं. #बालबालबालू #दजंगलीलाइफ.

इतना सब होने के बाद यह नोकझोंक एक सीरियस मोड़ ले लेती है जब अनिल कपूर ट्विटर पर ही अनुराग के लिए लिखते हैं, “बेटा मेरे जैसे करियर के लिए सीरियस स्किल्स चाहिए, ऐसे ही नहीं चल रही हमारी गाडी 40 साल से”.

अनिल के इस ट्वीट पर भी अनुराग शांत नहीं हुए और पलटकर जवाब देते हुए लिखा, “सर हर 40 साल पुरानी गाड़ी को विंटेज गाड़ी नहीं कहते,कुछ को खटारा भी कहते हैं. #रिटायरमेंटकॉलिंग. अनुराग का ऐसा कहते ही मानो अनिल कपूर का गुस्सा फट पड़ता है और वह लिखते हैं, “अबे मेरी गाड़ी तो 40 साल चली तो चली, तेरी तो अभी तक गैराज से ही नहीं निकली है”.

बहरहाल, अनिल के इस ट्वीट के बाद अनुराग ने एक बार फिर उन्हें जवाब देते हुए लिखा, “अगर गाड़ी रेस 3 की हो तो अच्छा है कि वह गैराज में ही रहे”. आपको बता दें कि अनिल कपूर और अनुराग कश्यप जल्द ही एक फिल्म AK vs AK में भी नज़र आने वाले हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 14: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा
'वेलकम टू द जंगल' ने किया बड़ा कमाल, 14वें दिन वसूल डाला पूरा बजट, अब बटोरेगी मुनाफा
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
Alok Nath Birthday: जब 14 साल बड़े अमिताभ बच्चन के पिता बने थे आलोक नाथ, कल्ट क्लासिक साबित हुई फिल्म
जब 14 साल बड़े अमिताभ के पिता बने थे आलोक नाथ, कल्ट क्लासिक साबित हुई फिल्म
South OTT Releases This Friday: 'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को धमाका
'पेद्दी' से 'बाल्टी' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ की 5 फिल्मों को होगा जबरदस्त धमाका

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget