एक्सप्लोरर

अमिताभ ने मुंबई में फंसे मजदूरों को विमान से गोरखपुर भेजा, अपने घर पहुंचे श्रमिक

अमिताभ बच्चन ने मुंबई में फंसे 187 श्रमिकों को इंडिगो के बोइंग विमान से बुधवार को गोरखपुर भेजवाया. गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे श्रमिक जब बाहर निकले तो खुशी के मारे उनका ठिकाना न रहा.

कोरोना संकट में फंसे श्रमिकों को बालीवुड के सुपर स्टार कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने बड़ा तोहफा दिया है. उन्होंने 187 कामगारों को बुधवार को विमान से गोरखपुर भेजवाया है. अमिताभ ने हाजी अली ट्रस्ट के सहयोग से मुंबई में फंसे 187 श्रमिकों को इंडिगो के बोइंग विमान से बुधवार को गोरखपुर भेजवाया. गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे श्रमिक जब बाहर निकले तो खुशी के मारे उनका ठिकाना न रहा.

सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ और हाजी अली ट्रस्ट ने न केवल गोरखपुर, बल्कि यूपी के कुछ और भी शहरों के मजदूरों को उनके घर भेजने के लिए विमान का खर्च उठाया है.

प्रवासी श्रमिकों ने कहा कि अमिताभ बच्चन की वजह से न केवल वे अपने घर पहुंच गए, बल्कि उन्हें जहाज में बैठकर यात्रा करने का मौका भी मिला. सभी मजदूर निर्धारित समय पर बुधवार को मुम्बई एयरपोर्ट पर चार्टर विमान में सवार हुए और गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे. विमान में सवार सभी श्रमिकों को ग्लब्स, सेनिटाइजर और खाने-पीने का सामान भी दिया गया था. विमान का पूरा खर्च अमिताभ बच्चन की टीम मिशन मिलाप और मुम्बई के हाजी अली ट्रस्ट ने उठाया.

चार्टर विमान से गोरखपुर पहुंचे मो़ तौकीद ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए बताया कि उन्होंने ट्रेन से आने का काफी प्रयास किया लेकिन जगह नहीं मिली. इसके बाद महानायक अमिताभ बच्चन के ट्रस्ट के बारे में पता चला. वहां पहुंचकर उन्होंने घर आने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. रजिस्ट्रेशन के बाद आठ जून को फोन आया कि 10 जून को गोरखपुर जाने के लिए विमान का इंतजाम हो गया है, तैयारी कर लें.

तौकीद ने बताया कि घर पर ही गाड़ी आ गई और उससे वह मुम्बई एयरपोर्ट पहुंच गए. वहां विमान में बैठे और दो घंटे में वह गोरखपुर आ गए. तौकीद ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह विमान से भी यात्रा कर पाएंगे. आज वह बेहद खुश हैं. उन्होंने बताया कि जहाज से उनके साथ काम करने वाले और आठ साथी भी गोरखपुर पहुंच गए.

एयरपोर्ट डायरेक्टर ए.के. द्विवेदी ने बताया कि विमान में ज्यादातर प्रवासी कामगार थे. वह उस वक्त कुशीनगर में थे मगर मुंबई से इंडिगो के बोइंग विमान के लैंड करने की खबर मिली.

जावेद नामक एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनके रिश्तेदार मुंबई की फैक्ट्री में काम करते थे. लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद वे घर लौटना चाहते थे मगर इंतजाम नहीं हो पाया. उनके सुपरवाइजर ने एक दिन पहले उन्हें बताया कि उन्हें बुधवार की सुबह विमान से गोरखपुर भेजा जाएगा.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget