एक्सप्लोरर

अमित साध की कोरोना रिपोर्ट आई, बोले- पहली बार निगेटिव होने पर खुशी हो रही है

अभिषेक बच्चन के साथ वेब सीरीज 'ब्रीदः इनटू द शैडोज' की डबिंग कर रहे अमित साध का भी कोरोना टेस्ट रिजल्ट आ गया है.

बॉलीवुड अभिनेता अभिषएक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव है और ऐसे में उनके कॉन्टैक्ट में आए सभी लोग अपना कोरोना टेस्ट कर रहे हैं. ऐसे में अभिनेता अमित साध जोकि उनके साथ आने वाली वेब सीरीज 'ब्रीदः इनटू द शैडोज' की डबिंग कर रहे थे उन्होंने भी अपना कोरोना टेस्ट करा लिया है. अब अमित साध के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी आ गई है.

अमित साध का कोरोना टेस्ट रिजल्ट निगेटिव आया है. इसकी जानकारी खुद अमित साध ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है. इसके बाद उनके फैंस भी खुश है और कमेंट बॉक्स में भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.

अमित साध ने अपने फैंस के लिए ट्वीट किया, ‘आपकी प्रार्थनाओं और चिंताओं के लिए धन्यवाद. यह एकमात्र अवसर है जब मैं खुशी से कहता हूं कि मैं नकारात्मक हूं. इस वायरस के संक्रमण से जूझ रहे सभी लोगों के स्वस्थ होने के लिए मेरी प्रार्थना और कामना जारी है. लव यू. आपका साथ मिलना एकमात्र ताकत है.'

इसके साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दें कि उस डबिंग स्टूडियो को भी सैनिटाइज किया गया था जहां अभिषेक और अमित साध ने अपनी आने वाली वेब सीरीज के लिए डबिंग की थी.

अमित साध ने अभिषेक बच्चन स्टारर वेब सीरीज 'ब्रीद: इन टू द शौडो' में कबीर सावंत का किरदार निभाया है. इस सीरीज में वे ग्रे कैरेक्टर में नजर आए हैं. हाल ही में उन्होंने इस सीरीज में शानदार अभिनय के लिए अभिनेता अभिषेक बच्चन की तारीफें की थीं.

शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हो गए थे. उन्हें हॉस्पिटल के आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. इसके साथ ही ऐश्वर्या राय और उनकी आछ साल की बेटी आराध्या का टेस्ट पॉजिटिव रहा है, इसके बाद बीएमसी ने अमिताभ के बंगले 'जलसा' को कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील कर दिया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
Drishyam 3 Box Office Day 5 Live: मंगलवार को भी 'दृश्यम 3' की धूम, 5 बजे तक 204 करोड़ के हुई पार
Live Updates: मंगलवार को भी 'दृश्यम 3' की धूम, 5 बजे तक 204 करोड़ के हुई पार
अनुष्का शर्मा और उनके परिवार ने मुंबई में खरीदे 3 फ्लैट, 44 करोड़ रूपये में हुआ सौदा
अनुष्का शर्मा और उनके परिवार ने खरीदे 3 फ्लैट, 44 करोड़ में हुआ सौदा
'बिग बॉस 20' के घर में काजी तौकीर को हुआ तेज बुखार, एविक्शन की खबरों पर टीम ने दिया रिएक्शन
'बिग बॉस 20' के घर में काजी तौकीर को हुआ तेज बुखार, एविक्शन की खबरों पर टीम ने दिया रिएक्शन

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget