एक्सप्लोरर

सोनम कपूर के बाद अब शेखर कपूर ने जफर के 'मिस्टर इंडिया' रीमेक पर कसा तंज

मोगैम्बो अगर जिंदा होते, तो फिल्म की रीमेक बनने की बात पर उनकी किस तरह की प्रतिक्रिया होती, यह बताते हुए शेखर कपूर ने ट्वीट किया है.

मशहूर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को बनाने वाले फिल्मकार शेखर कपूर ने अब अभिनेत्री सोनम कपूर के बाद निर्देशक अली अब्बास जफर की तरफ से फिल्म की रीमेक बनाए जाने की खबर पर निराशा व्यक्त की है. शेखर ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म से दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी की एक तस्वीर साझा की है, जिन्होंने फिल्म में मशहूर विलेन मोगैम्बो के किरदार को निभाया था.

मोगैम्बो अगर जिंदा होते, तो फिल्म की रीमेक बनने की बात पर उनकी किस तरह की प्रतिक्रिया होती, यह बताते हुए शेखर ने ट्वीट किया, "क्या कहा? मिस्टर इंडिया 2? इस दुनिया में कोई और मोगैम्बो भी है?"

इस हफ्ते की शुरुआत में अली अब्बास जफर ने इस मशहूर हिंदी फिल्म की रीमेक को बनाने का ऐलान किया.

उन्होंने ट्वीट किया था, "#मिस्टरइंडिया के लिए जी स्टूडियो के साथ साझेदारी कर रोमांचित हूं. दर्शकों द्वारा सराहे गए एक ऐसे मशहूर किरदार को आगे ले जाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. फिलहाल, स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं, अभी तक कलाकारों को फाइनल नहीं किया गया है. स्क्रिप्ट को लेकर काम खत्म करने के बाद कास्टिंग शुरू की जाएगी."

उल्लेखनीय है कि सोनम कपूर फिल्म बनाने के इस फैसले से नाखुश हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए नाराज़गी जाहिर की है. सोनम ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा है कि मिस्टर इंडिया की रीमेक अनाउंस करने से पहले किसी ने न ही शेखर कपूर और न ही उनके पिता अनिल कपूर से बात की! अभिनेत्री ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके पिता फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे और यह फिल्म उनकी विरासत का एक हिस्सा रही है.

साल 1987 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी मुख्य किरदारों में थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
तेज प्रताप यादव का दावा- पार्टी पर हो गया था जयचंद लोगों का कब्जा, बोले- हमें साइड लाइन किया
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1 की छीनी कुर्सी, कर रही ट्रेंड, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 41% प्रॉफिट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget