एक्सप्लोरर

Laal Singh Chaddha: फिल्म का पहला गाना रिलीज, आमिर खान ने बताया आखिर क्या है 'कहानी'?

Laal Singh Chaddha Song Release: फिल्म लाल सिंह चड्ढा का इंतजार कर रहे फैंस से पिछले दिनों आमिर खान ने एक कहानी सुनाने की बात कही थी. अब उन्होंने अपनी कहानी से पर्दा उठा दिया है.

Aamir Khan unveils 'kahani': बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म का इंताजार कर रहे फैंस के लिए पिछले दिनों उन्होंने एक कहानी सुनाने की बात कही थी. एक वीडियो के जरिए उन्होंने इसकी जानकारी दी थी, जिसे देख लोग कंफ्यूज हो गए थे कि कहानी आखिर क्या है? अब इस बात का जवाब एक्टर ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर के दिया है.

जी हां, फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का पहला गाना 'कहानी' रिलीज कर दिया गया है. हालांकि, इस गाने में वीडियो नहीं हैं सिर्फ ऑडियो सुनाई दे रहा है, जिसमें स्क्रीन पर लिरिक्स लिखे हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म का यह गाना करीब साढ़े तीन मिनट का है. गाने को म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. साथ की आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी कहानी गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है, जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं. रेडियो 93.5 एफएम पर अपना गाना कहानी रिलीज करते हुए आमिर ने कहा, 'यह गाना उन्हें और करीना को देखने से ज्यादा सुनने के लायक है. मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि दर्शकों ने उस संगीत पर क्या प्रतिक्रिया दी है जिसमें टीम ने अपना दिल और आत्मा डाल दी है. मुझे सच में विश्वास है कि लाल सिंह चड्ढा के गाने फिल्म की आत्मा हैं.'

बता दें, आमिर खान की यह फिल्म हॉलीवुड की क्लासिकल फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में आमिर खान पहली बार सिख किरदार में नजर आएंगे और उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी. इस फिल्म के जरिए आमिर और करीना तीसरी बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे. पहले दोनों फिल्म 'थ्री इडियट्स' और 'तलाश' में साथ नजर आ चुके हैं. बता दें कि फिल्म 11 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें-

Salman Khan ने जब रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर तोड़ी थी चुप्पी, कह डाली थी ये बड़ी बात

Anushka Virat: वेडिंग फंक्शन से अनुष्का शर्मा ने दिखाई पति विराट संग तस्वीरें, बेहद खूबसूरत दिखा कपल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीरियल किसर' के टैग से परेशान हो गए थे इमरान हाशमी, जानिए कैसे विलेन बनकर मचाया तहलका?
'सीरियल किसर' के टैग से परेशान हो गए थे इमरान हाशमी, जानिए कैसे विलेन बनकर मचाया तहलका?
Thursday Box Office Collection Live: 5 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 326 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
5 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 326 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Box office: 'जन नायकन' के बीच इस तमिल फिल्म का धमाका, बनाया ये रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'जन नायकन' के बीच इस तमिल फिल्म का धमाका, बनाया ये रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
बड़ी फिल्म में रातों-रात रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर, फिर 'रामायण' में मिला शत्रुघ्न का रोल
बड़ी फिल्म में रातों-रात रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर, फिर 'रामायण' में मिला शत्रुघ्न का रोल

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget