एक्सप्लोरर

भारत में दोबारा रिलीज की जाएगी 2020 की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'वंस अपोन अ टाइम इन हॉलीवुड'

फिल्म ने 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह सहित कई अवॉर्ड कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के कई प्रमुख श्रेणियों के लिए भी नॉमिनेट किया गया है.

क्वेंटिन टारनटिनो की 'वंस अपोन अ टाइम इन हॉलीवुड' भारत में 14 फरवरी को दोबारा रिलीज की जाएगी. फिल्म को अवॉर्ड समारोहों में काफी सराहा गया है. टारनटिनो की 'वंस अपोन अ टाइम इन हॉलीवुड' साल 1969 के लॉस एंजेलिस को लिखे गए उनके लव लेटर पर आधारित है. फिल्म को दुनियाभर में कमर्शियल सफलता के साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा है.

फिल्म ने 77वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह सहित कई अवॉर्ड कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के कई प्रमुख श्रेणियों के लिए भी नॉमिनेट किया गया है.

यह फिल्म भारत में 14 फरवरी को सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया द्वारा दोबारा रिलीज की जाएगी.

बता दें साल 2020 में होने वाले 92वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन जारी कर जिए गए हैं. अकेडमी के मुताबिक इस साल बेस्ट पिक्चर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में 344 फिल्मों को शामिल किया गया था. ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन 9 फरवरी 2020 को निर्धारित किया गया है.

ऑस्कर की रेस में नॉमिनेशन पाने वाली फिल्मों की बात करें जो इस बार जो फिल्में अकेडमी अवॉर्ड पाने की दावेदारी रखती हैं वह हैं- 'फोर्ड वी फेरारी', 'दी आइरिश मैन', 'जोजो रैबिट', 'जोकर', 'लिटिल वोमन', 'मैरेज स्टोरी', '1917', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' और 'पैरासाइट'.

वहीं बेस्ट डायरेक्शन में नॉमिनेट होने वाली फिल्मों और उनके निर्देशकों की बात करें जिन्हें इस साल अकेडमी अवॉर्ड की इस श्रेणी में शामिल किया गया है. वह हैं- 'दी आइरिशमैन' के लिए मार्टिन स्कॉर्सेस, 'जोकर' के लिए टोड फिलिप्स, '1917' के लिए सैम मेंड्स, 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' के लिए क्वेनटीन टारान्टीनो और 'पैरासाइट' के लिए बॉन्ग जोन हो.

बिग बॉस 13: पारस की बातों से आहत हैं आकांक्षा पुरी, करना चाहती हैं ब्रेकअप?

बेस्ट लीडिंग एक्टर्स की श्रेणी में एन्टोनियो बैंडर्स को 'पेन एंड ग्लोरी' के लिए, लियनार्डो डिकैप्रियो को 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' के लिए, एडम ड्राइवर को 'मैरिज स्टोरी' के लिए जैक्वीन पीनक्स को 'जोकर' के लिए और जॉनथन पर्सी को 'दी टू पोप्स' के लिए नॉमिनेट किया गया है.

बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में नॉमिनेट होने वाली अभिनेत्रियों की बात करें तो चार्लीज थेरॉन को 'बॉम्बशेल' के लिए, स्कारलेट योहानसन को 'मैरिज स्टोरी' के लिए, सिंथिया एरीवो को 'हैरियट' के लिए Saoirse Ronan को 'लिटिल वुमेन' के और Renée Zellweger को 'Judy' के लिए नॉमिनेट किया गया है.

एक्टर इन सपोर्टिंग रोल के लिए नॉमिनेट होने वाले कलकारों में टॉम हैंक्स को 'ए ब्यूटीफुल डे इन नेबरहुड' के लिए, एल पचीनो को 'दि आयरिशमैन के लिए', जो पेस्की को 'दी आयरिशमैन के लिए', ब्रैड पिट को 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' के लिए और एंथनी हॉपकिन्स को 'दी टू पोप्स' के लिए नॉमिनेट किया गया है.

बिग बॉस 13: गालियां देने पर आसिम के पिता ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर दिया है ये बयान

92वें ऑस्कर अवॉर्ड में एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल कैटेगरी के लिए नॉमिनेटे होने वालें कलाकारों में मार्गेट रॉबी को 'बॉम्बशेल' के लिए, स्कारलेट योहानसन को 'मैरिज स्टोरी' के लिए, केथी बेट्स को 'रिचर्ड ज्वेल' के लिए, Laura dern को 'मैरिज स्टोरी' के लिए और फ्लोरेंस पुघ को 'लिटिव वुमेन' के लिए नमॉनेट किया गया है.

ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन 9 फरवरी 2020 को निर्धारित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील का 70 साल की उम्र में निधन
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' का शानदार फर्स्ट रिव्यू, क्रिटिक्स बोले- मार्वल की बेस्ट स्पाइडर मैन फिल्म
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
100 करोड़ रुपये... 'रामायण' कर रही म्यूजिक राइट्स की सबसे बड़ी डील
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट
'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक कब होगा रिलीज? रणबीर की फिल्म का अपडेट

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget