एक्सप्लोरर

NSA अजीत डोभाल के बेटे को 'जेड' श्रेणी की सिक्योरिटी, बीजेपी बंगाल के 10 कैंडिडेट्स को भी VIP सुरक्षा

रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शौर्य डोभाल (43) को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया. शौर्य थिंक-टैंक 'इंडिया फाउंडेशन' के प्रमुख हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पुत्र शौर्य डोभाल को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें संभावित खतरों को देखते हुए यह सुरक्षा प्रदान की गयी है. उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रहे 10 बीजेपी उम्मीदवारों को भी केंद्र ने सीमित अवधि के लिए सुरक्षा प्रदान की है. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तैयार सुरक्षा आंकलन रिपोर्ट के बाद शौर्य डोभाल को केंद्रीय अर्धसैनिक बल के मोबाइल सुरक्षा कवर के तहत लाया गया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें उनके पिता और अन्य लोगों के विरोधियों से खतरा है.

इस रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शौर्य डोभाल (43) को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया. इसके तहत उनकी सुरक्षा में सीआईएसएफ कमांडो तैनात होंगे. कमांडो एके-47 हथियारों से लैस होंगे. उनकी सुरक्षा में 15-16 कमांडो रहेंगे. शौर्य डोभाल थिंक-टैंक 'इंडिया फाउंडेशन' के प्रमुख हैं.

अजीत डोभाल को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करायी गयी है. अजीत डोभाल को करीब चार साल पहले इस सुरक्षा कवर के तहत लाया गया था. इसी प्रकार सरकार ने पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ रहे बीजेपी के कई उम्मीदवारों को भी सीमित अवधि के लिए वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है.

यादवपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार अनुपम हाजरा और और बैरकपुर से चुनाव लड़ रहे अर्जुन सिंह को केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक कमांडो की 'वाई' सुरक्षा प्रदान की गयी है. इसी तरह, केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री और दुर्गापुर से उम्मीदवार एस एस अहलूवालिया, कूच बिहार से उम्मीदवार निशित प्रमाणिक, पूर्व आईपीएस अधिकारी और घटाल सीट से उम्मीदवार भारती घोष को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गयी है. इसके तहत 5-6 सशस्त्र कमांडो सुरक्षा में तैनात होते हैं. बीजेपी नेता सिद्धार्थ शेखर दास को भी सुरक्षा प्रदान की गयी है.

उत्तरी 24 परगना सीट से बीजेपी उम्मीदवार शांतनु ठाकुर को 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है, जबकि न्यूनतम 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा दुलाल चंद्र बार और खगेन मुर्मू को दी गयी है. पश्चिम बंगाल में सुरक्षा पाने वाले सभी राजनीतिक लोगों के साथ सशस्त्र कमांडो मतदान समाप्त होने तक होंगे और गृह मंत्रालय ने मई-जून तक उनकी सुरक्षा वापस लेने का निर्देश दिया है.

आचार संहिता उल्लंघन: पीएम मोदी को चुनाव आयोग से क्लीन चिट, कांग्रेस ने की थी शिकायत

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget