एक्सप्लोरर

दुर्गा पूजा और मोहर्रम एक साथ हुए तो मैंने मोहर्रम के जुलूस का समय बदलवाया था-योगी आदित्यनाथ

बता दें कि कल कोलकाता में हुए संघर्ष के लिए बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

नई दिल्लीः कल कोलकाता में अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल की तृणमूल सरकार के ऊपर जमकर हमलावर हैं. आज उन्होंने पश्चिम बंगाल के बारासात में रैली को संबोधित किया और वहां बयान दिया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के समय जुलूस का समय बदलवा दिया था. बारासात में रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'पूरे देश में दुर्गा पूजा और मोहर्रम एक दिन पड़ा तो मुझसे उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने पूछा कि क्या हमें पूजा का समय बदलना चाहिए तो मैंने कहा कि पूजा का समय नहीं बदलेगा. अगर आप समय बदलना चाहते हो तो मोहर्रम के जुलूस का समय बदलो.' बता दें कि कल कोलकाता में हुए संघर्ष के लिए बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साध रहे हैं. कल योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल से बंगाल की टीएमसी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की. आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीएमसी पर आरोप लगाया कि कल रोड शो के दौरान उसके कार्यकर्ताओं ने हिंसा की थी. इसके अलावा शाह ने कहा कि ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नहीं बल्कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने तोड़ी थी. आपको बता दें कि विद्यासागर कॉलेज में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के बाद राज्य में राजनीति गर्मा गई है. क्या है पूरा मामला? कल कोलकाता में अमित शाह का रोड शो हुआ. इस दौरान कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज के अंदर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव, किया जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए बीजेपी समर्थकों और टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के बीच मारपीट भी हुई. इस हिंसा के दौरान ही ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा भी तोड़ दी गई. कोलकाता रोड शो में बवाल के बाद बोले अमित शाह- 'ममता की TMC ने की हिंसा, मुझपर दर्ज की गई FIR' जानें कौन हैं ईश्वरचंद्र विद्यासागर, जिनकी मूर्ति टूटने के बाद गरमा गई है पश्चिम बंगाल की राजनीति ममता का मीम पोस्ट करने वाली प्रियंका शर्मा जेल से रिहा, बोलीं- ‘माफी नहीं मांगूंगी, केस लड़ूंगी’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget