एक्सप्लोरर

कर्नाटक: सिद्धारमैया के बेटे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे येदियुरप्पा के बेटे

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होने हैं और नतीजें 15 मई को घोषित किये जाएंगे, नामांकन के लिए आज आखिरी तारीख है.

नई दिल्ली: मैसुरू की वरुणा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतिंद्र के खिलाफ बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र चुनाव नहीं लड़ेंगे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कल मैसुरू के पास नंजनागुड में पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक में यह घोषणा की. येदियुरप्पा ने कहा, ''विजयेंद्र नामांकन दायर नहीं करेंगे. एक आम आदमी (पार्टी कार्यकर्ता) को उतारा जाएगा और वह नामांकन दायर करेगा. मैं आपसे हाथ जोड़कर उस उम्मीदवार का समर्थन करने और जिताने का अनुरोध करता हूं.'' दरअसल वरुणा सीट को सीएम के बेटे बनाम पूर्व सीएम के बेटे की जंग के तौर पर पेश किया जा रहा था. बीजेपी ने अपने कैंडिडेट का एलान नहीं किया. लेकिन कार्यकर्ता विजयेंद्र की उम्मीदवारी तय मान रहे थे. पिचले कुछ समय से विजयेंद्र क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार भी कर रहे थे. वरुणा सीट से विजयेंद्र को मैदान में ना उतारे जाने को लेकर कार्यकर्ता में नाराजगी बात भी कही जा रही है. जानकारी के मुताबिक येदियुरप्पा के मंच से जाते ही पार्टी कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए. बता दें कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को चुनाव होने हैं और नतीजें 15 मई को घोषित किये जाएंगे, नामांकन के लिए आज आखिरी तारीख है. क्या कहता है कर्नाटक का ओपिनियन पोल? दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक में 12 मई को चुनाव है. चुनाव से 20 दिन पहले जैन लोकनीति सीएसडीएस ने ओपिनियन पोल किया है. इसके मुताबिक कांग्रेस के हाथ से एक और बड़ा राज्य जा सकता है. कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को 89-95, कांग्रेस को 85-91 सीटें मिलने का अनुमान है. हम ये साफ कर दें कि ये पोल एबीपी न्यूज ने नहीं किया है, एबीपी न्यूज़ ने इसे सिर्फ प्रसारित किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget