एक्सप्लोरर

गुरदासपुर: धर्मेंद्र बोले- पहले पता होता सुनील जाखड़ के खिलाफ लड़ रहा है सनी तो मना कर देता

बीजेपी ने सनी देओल को दिवंगत अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना की सीट गुरदासपुर से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला उपचुनाव में जीते सुनील जाखड़ से है. धर्मेंद्र ने कहा कि हम नेता नहीं हैं, फिल्म इंडस्ट्री में भी नंबर एक और दे के लिए राजनिति होती है लेकिन मैंने वहां भी की क्योंकि हम चालाक लोग नहीं हैं,

गुरदासपुर: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल के चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा दिया है. धर्मेंद्र ने कहा है कि अगर उन्हें पता होता कि सनी देओल गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं वो उन्हें चुनाव लड़ने से मना कर देते. बता दें कि बीजेपी ने सनी देओल को दिवंगत अभिनेता और सांसद विनोद खन्ना की सीट गुरदासपुर से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला उपचुनाव में जीते सुनील जाखड़ से है.

अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा, ''मुझे गुरदासपुर पहुंच कर पता चला कि सनी बलराम जाखड़ के बेटे सुनील के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है. बलराम जाखड़ के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे थे.सुनील मेरे बेटे जैसा है. धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान के चुरू से बलराम जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. बता दें कि इसके बाद धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर बीकानेर से लड़े थे और जीत दर्ज की थी.

धर्मेद्र ने कहा, ''यह नियति है जो हमें गुरदासपुर ले आई है, यहां पहुंचने के बाद, मैंने पूछा कि बलराम जाखड़ का बेटा सन्नी के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है ? मुझे बताया गया कि वह वही व्यक्ति है. अगर मुझे पहले से पता होता कि सुनील यहां से लड़ रहे हैं तो हो सकता है कि मैं मना कर देता. लेकिन अब हम मैदान में हैं और अब कुछ नहीं बदला जा सकता.''

उन्होंने कहा कि मुझे विधायक और सांसद का भी अंतर नहीं पता था, बलराम जाखड़ ने उसे राजनीति का पहला पाठ पढ़ाया. मैंन राजस्थान में उनके लिए प्रचार किया, लेकिन हम गुरदासपुर में हैं और हमें जो लड़ाई दी गई है उसे लड़ेंगे. मैं वादा करता हूं कि प्रचार के दौरान जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें निभाया जाएगा.

जब धर्मेंद्र को बताया गया कि सुनील जाखड़ ने सनी देओल को स्थानीय मुद्दों पर बहस की चुनौती दी है तो उन्होंने कहा कि सनी बहस नहीं कर सकता. सुनील के पास अनुभव है और उनके पिता भी नेता थे. हम फिल्म इंडस्ट्री से हैं. हम यहां बहस करने नहीं आए हैं. हम यहां लोगों की समस्याएं सुनने आए हैं.

उन्होंने कहा, ''हम नेता नहीं हैं, फिल्म इंडस्ट्री में भी नंबर एक और दे के लिए राजनिति होती है लेकिन मैंने वहां भी की क्योंकि हम चालाक लोग नहीं हैं, हम भावुक लोग हैं. मैंने सनी से कहा था कि राजनीति बहुत कठिन है लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि वो पहले ही चुनाव लड़ने के लिए हां कर चुके हैं. मुझे नहीं पता कि उससे हां किसने कहा लेकिन अब हम लड़ाई के मैदान में हैं और हम भागेंगे नहीं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget