एक्सप्लोरर

पत्नी डिंपल कन्नौज से तो पति अखिलेश यादव कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं. सीएम बनने के बाद उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी. बाद में डिंपल यादव ने यहां जीत दर्ज की.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने कन्नौज से सांसद डिंपल यादव को कन्नौज से ही लोकसभा चुनाव लड़ाने का एलान किया है. ऐसे में अब बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि सपा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. सपा ने आज अपने 9 उम्मीदवारों का एलान किया है. इसमें सबसे बड़ा नाम मुलायम सिंह यादव का है जो मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे.

अखिलेश इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं?

मुलायम सिंह यादव के अलावा अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को बदांयू से टिकट मिला है. अखिलेश का घर इटावा लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है, लेकिन ये सुरक्षित सीट है. फ़िरोज़ाबाद से उनके एक और चचेरे भाई अक्षय यादव चुनाव लड़ेंगे. तो फिर सवाल ये है कि आखिर अखिलेश यादव क्या करेंगे? वे इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं?

हालांकि अखिलेश यादव के लिए विकल्प के रूप में आज़मगढ़ लोकसभा क्षेत्र हो सकता है. जहां से अभी मुलायम सिंह यादव सांसद हैं. अखिलेश यादव इससे पहले कन्नौज और फ़िरोज़ाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ कर जीत चुके हैं. साल 2009 में वे दोनों सीटों से एमपी चुने गए थे. बाद में उन्होंने फ़िरोज़ाबाद की सीट छोड़ दी. कुछ महीनों बाद उप चुनाव हुए, लेकिन समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव को कांग्रेस के राज बब्बर ने हरा दिया.

सीएम बनने के बाद अखिलेश ने छोड़ दी थी कन्नौज लोकसभा सीट

मुलायम परिवार के लिए ये बहुत बड़ा झटका था. लेकिन तीन साल बाद यूपी में विधानसभा चुनाव हुए तो राज्य में पार्टी की सरकार बन गई और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने. यूपी का सीएम बनने के बाद उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट छोड़ दी. उप चुनाव के बाद डिंपल यहां से सांसद चुनी गईं. साल 2014 के चुनाव में मोदी लहर के कारण वह बस 19 हज़ार वोटों से ही जीत पाईं. बीजेपी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी.

मुलायम परिवार के पांच लोग पिछली बार चुनाव जीते थे. मुलायम सिंह दो सीटों आज़मगढ़ और मैनपुरी से सांसद चुने गए थे. बाद में उन्होंने मैनपुरी की सीट छोड़ी दी. उप चुनाव में मुलायम के भतीजे के बेटे तेज़ प्रताप यहां से चुनाव जीते, लेकिन इस बार उन्हें टिकट मिले, इस बात के आसार लगभग न के बराबर हैं.

अखिलेश ने डिंपल को चुनाव न लड़ने का एलान किया था

परिवारवाद को लेकर लग रहे आरोपों के बीच अखिलेश यादव ने पिछले साल डिंपल को चुनाव न लड़ने का एलान किया था. ये बात उन दिनों की है जब राहुल गांधी ने राजनीति में ख़ानदान के सवाल पर अखिलेश यादव का ज़िक्र किया था. लेकिन कुछ दिनों बाद पत्रकारों के सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा था कि आप लोग कहेंगे तो डिंपल को चुनाव लड़वा देंगे.

यह भी पढ़ें-

एयर स्ट्राइक के बाद चुनावी साल में बढ़ी पीएम मोदी की लोकप्रियता- सर्वे

एयर स्ट्राइक के बाद चुनावी साल में घटी राहुल गांधी की लोकप्रियता- सर्वे

बीजेपी नेता ने ट्विटर पर दी गाली, केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री जी ये आपका चेला है, आप ट्विटर पर फ़ॉलो करते हो

कन्नोज से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव, सपा ने किया दो और महिला उम्मीदवारों का एलान

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget