एक्सप्लोरर

बंगाल में 20 घंटे पहले थमा चुनाव प्रचार, बयानबाजी, वोटिंग-रोड शो में हिंसा के बाद बना राजनीति का केंद्रबिंदु

इस बार बंगाल में हुए पिछले छह चरण के चुनाव में लगातार हिंसा की खबर आती रही. कई बार टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हुई.

नई दिल्ली: आज शाम देशभर में लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण के लिए प्रचार थम जाएगा. लेकिन इस लोकसभा चुनाव में राजनीति के केंद्रबिंदु बनी पश्चिम बंगाल में तय समय से 20 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार थम गया. पश्चिम बंगाल में लोकसभा की उन नौ सीटों जिनपर रविवार को आखिरी चरण में वोटिंग है वहां गुरुवार को 10 बजे प्रचार समाप्त हो गया. देश में यह पहली बार हुआ जब तय समय से 20 घंटे पहले चुनाव प्रचार खत्म कर दिया गया हो. चुनाव प्रचार बंद करने का फैसला चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक हुआ है.

बता दें कि अमित शाह के रोड शो के दौरान शहर में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा की घटना के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया था. रोड शो के दौरान प्रमुख समाजसेवी ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई थी.

यह कोई पहला मौका नहीं था जब टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच बंगाल में हिंसा की खबरे आईं. इस लोकसभा चुनाव में पिछले छह चरणों में लगातार बंगाल हिंसा का केंद्र बना हुआ है. आइए एक नजर डालते हैं 'हिंसा के इस टाइमलाइन' पर

पहला चरणः अलीपुरदुआर और कूच बिहार पर टीएमसी और बीजेपी समर्थकों में जमकर हिंसा हुई. कई बूथों पर मतदान धीमा रहा. टीएमसी समर्थकों ने लेफ्ट फ्रंट प्रत्याशी गोविंदा राय पर हमला किया. उनकी गाड़ी तोड़ी.

दूसरा चरणः रायगंज के इस्लामपुर में सीपीआई-एम सांसद मो. सलीम की कार पर टीएमसी समर्थकों पत्थरों और डंडों से हमला किया.

तीसरा चरणः हिंसा की कई शिकायत चुनाव आयोग को मिली. बूथों पर बमबाजी हुई. सीपीएम समर्थकों पर हमला. मुर्शिदाबाद में 56 वर्षीय कथित कांग्रेस समर्थक की टीएमसी समर्थकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस चरण में कोलकाता में 60 लोग गिरफ्तार हुए.

चौथा चरण: हिंसा का दौर चौथे चरण में भी नहीं थमा. आसनसोल में टीएमसी कार्यकर्ताओं और सुरक्षाबलों में जमकर झड़प हुई. कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर सांसद बाबुल सुप्रियो की कार का शीशा तोड़ दिया.

पांचवां चरण: इसके पांचवें चरण में बंगाल में हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा.

छठा चरण: छठे चरण के चुनाव से पहले बंगाल फिर हिंसा की तरफ चला गया. झारग्राम में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की गई है, तो वहीं मरधारा के कांठी में टीएमसी कार्यकर्ता को मारा गया है. टीएमसी के सुधाकर मैती रविवार रात से ही गायब थे, लेकिन बाद में उनका शव मिला. बताया जा रहा है कि देर रात को वह किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे लेकिन वापस ही नहीं लौटे. हालांकि इस मामले में जांच जारी है.

पीएम मोदी और ममता बनर्जी के बीच चली जुबानी जंग

आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी और टीएमसी के बीच लड़ाई उठक-बैठक कराने और जेल भेजने तक पहुंच गई है. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मथुरापुर में रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतना झूठ बोलने के लिए उठक-बैठक करनी चाहिए. इसके अलावा उन्होंने इससे पहले एक रैली के दौरान कहा था कि जब नरेंद्र मोदी बंगाल आकर कहते हैं कि टीएमसी लुटेरों से भरी पड़ी है तो मुझे उन्हें थप्पड़ मारने का मन हुआ. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि दीदी पश्चिम बंगाल आपकी और आपके भतीजे की जागीर नहीं है.

अमित शाह की रैली में हिंसा

पश्चिम बंगाल में पिछले छह चरणों के चुनाव में हिंसा देखने को मिली है. लेकिन मंगलवार को बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसक झड़पें हुईं थीं और शाह को इस कारण से बीच में ही अपना कार्यक्रम खत्म करना पड़ा था. समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ दी गई. बीजेपी और टीएमसी ने इस घटना के लिए बुधवार को एक-दूसरे पर आरोप मढ़े. वहीं कांग्रेस और वामदलों ने भी बीजेपी पर हिंसा फैलाने के आरोप लगाए और प्रदर्शन किया.

ममता बनर्जी ने अमित शाह के रोडशो के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ के खिलाफ देर रात मार्च निकाला. शहर के प्रमुख बुद्धिजीवियों के साथ ममता बनर्जी ने बेलाघाटा में गांधी भवन से मार्च निकाला और लगभग 6 किमी की दूरी तय करके शहर के उत्तरी हिस्से में श्यामबाजार फाइव-प्वाइंट क्रॉसिंग तक पहुंची. मार्च में भाग लेने वाले तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना की निंदा की.

यह भी देखें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget