एक्सप्लोरर

WB Panchayat Elections 2023: 'गृहमंत्री के शब्दकोश में दो शब्द नहीं', पश्चिम बंगाल हिंसा पर अमित शाह की टिप्पणी पर TMC का पलटवार

WB Panchayat Elections 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर एक ट्वीट किया था. जिसपर टीएमसी ने पलटवार किया है.

West Bengal Panchayat Elections Results 2023: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार (15 जुलाई) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का राज्य के पंचायत चुनाव पर दिए उनके टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है. टीएमसी ने गृहमंत्री के टिप्पणी को स्वादविहीन और असंवेदनसील करार दिया है. पार्टी ने हिंसाग्रस्त मणिपुर में शांति बहाल करने के गृह मंत्रालय के कार्य को लेकर भी आश्चर्य जाहिर की है. 

टीएमसी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा, हिंसा में मरने वालों के परिजनों के प्रति दुखी और करुणा दिखाने के बजाय बीजेपी नेता वोट प्रतिशत पर खुश हो रहे है.

बता दें कि इससे एक दिन पहले 14 जुलाई को गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा था कि खून-खराबा करने वाली हिंसा भी बीजेपी को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने से नहीं रोक सकी. पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी को लगभग दोगुनी सीटें मिली है. 

'आप मणिपुर में क्या कर रहे है?'
गृहमंत्री अमित शाह के इस कथन पर पलटवार करते हुए टीएमसी नेता ने कहा, 'गृह मंत्री अमित शाह जी आपने कितना अनुचित, असंवेदनशील बयान दिया है. आप कितना नीचे गिर सकते हैं? गृह मंत्री होने के नाते आप पर लोगों की रक्षा करने और देश में शांति स्थापित करने की जिम्मेदारी है. इस समय  परिवारों के प्रति संवेदना दिखाने के बजाय आप फर्जी वोट प्रतिशत की राजनीति पर इतरा रहे हैं.'

टीएमसी नेता ने कहा कि यह भी खराब नहीं होगा कि ये पतिशत भी अप्रयाप्त है. आपकी पार्टी का वोट फीसदी नीचे गया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने एक बार फिर बीजेपी को नकार दिया है. उन्होंने पुछा कि आप मणिपुर में क्या कर रहे है? जम्मू-कश्मीर के बारे में क्या कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि शालीनता और मानवता जैसे दोनों शब्द गृहमंत्री के शब्दकोश में आती ही नहीं है. 

बीजेपी ने भी किया पलटवार
टीएमसी ने दावा किया है कि भगवा पार्टी फेयर तरिके से चुनाव लड़ने में नाकाम हो गई है. इसलिए इसने सत्तारूध पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने का आरोप लगा रही है. वहीं सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद से 19 लोगों की जान गई है जिसमें अधिकतर टीएमसी कार्यकर्ता थे. हालांकि पुलिस के आंकड़ो के मुतबिक राज्य में चुनावी हिंसा में मरने वाले की संख्या 38 है, जिसमें करीब 60 फीसदी लोग टीएमसी पार्टी से थे. 

पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ टीएमसी का यह रवैया सच सामने आने पर हताशा को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि पूरा देश पंचायत चुनाव के दौरान टीएमसी की ओर से की गई हिंसा और अराजकता देखी है, जो चुनाव खत्म होने के बाद भी जारी है.

ये भी पढ़ें-

WB Panchayat Elections 2023: 'हम बिना गुंडागर्दी के शांतिपूर्ण चुनाव पर विश्वास करते हैं,' त्रिपुरा CM का ममता बनर्जी पर वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget