एक्सप्लोरर

WB Panchayat Elections 2023: 'हम बिना गुंडागर्दी के शांतिपूर्ण चुनाव पर विश्वास करते हैं,' त्रिपुरा CM का ममता बनर्जी पर वार

WB Panchayat Polls 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य की टीएमसी सरकार पर निसाना साधा है.

West Bengal Panchayat Elections Results 2023: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जमकर आलोचना की. साहा ने राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि वे पहले सीखें कि लोकतंत्र क्या है और कैसे स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराया जाता है.

ANI के अनुसार, माणिक साहा ने यह बात जुलाई बाड़ी में एक संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की. उन्होंने इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी नेताओं से त्रिपुरा आने का भी आह्वान किया. कहा कि वे यहां आकर देखें कि कैसे शांतिपूर्ण चुनाव कराए जा सकते हैं.

'हम शांतिपूर्ण चुनाव कराने में विश्वास करते हैं'
सीएम माणिक साहा इस दौरान अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को टीएमसी समर्थकों तक पहुंचने और उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बारे में बताने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, "आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के घर जाएं और उन्हें पश्चिम बंगाल में हुई दुखद घटनाओं से अवगत कराएं. 

साहा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान लगभग 18 लोगों की जान चली गई. तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को त्रिपुरा में लोकतंत्र के वास्तविक सार को समझने के लिए यहां आना चाहिए. सीएम साहा ने कहा, ''हम गुंडागर्दी का सहारा लिए बिना शांतिपूर्ण चुनाव कराने में विश्वास करते हैं.'' साहा ने चुनाव के दौरान हुई हिंसा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा की. 

2023 विधानसभा चुनाव का दिया हवाला
माणिक साहा ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा, बंगाल में हिंसा का इतिहास आम लोगों को निशाना बनाने से आगे तक फैला है. इस हिंसा में उनकी अपनी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हैं. हमने अतीत में मानव जीवन के प्रति उनकी उपेक्षा देखी है जब उन्होंने निर्दोषो और हमारी अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया था.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को यह सीखने के लिए त्रिपुरा आना चाहिए कि चुनाव कैसे शांतिपूर्ण तरीके से कराए जा सकते हैं." साहा ने राज्य के 2023 विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि त्रिपुरा ने बिना किसी हिंसा और बाधा के चुनाव कर एक मिसाल कायम की है. 

ये भी पढ़ें-

WB Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल के 20 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग, काउंटिंग के दौरान हुई थी हिंसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget