एक्सप्लोरर

WB Panchayat Polls 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में TMC भारी जीत की ओर, BJP में पहले से सुधार, जानें कांग्रेस का हाल

WB Panchayat Polls Results 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद वोटों की गिनती 11 जुलाई से जारी है. टीएमसी एक बार फिर बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही है.

West Bengal Panchayat Election 2023 Counting: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हिंसा से प्रभावित पंचायत चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर है. पश्चिम बंगाल में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद मंगलवार (11जुलाई) सुबह से मतगणना जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के अनुसार, बुधवार (12 जुलाई) दोपहर एक बजे तक टीएमसी ने 63,229 ग्राम पंचायत सीटों में से 34,694 पर जीत दर्ज कर ली है जबकि अन्य 677 पर उसके उम्मीदवार आगे हैं.

एसईसी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 9,656 सीट पर जीत दर्ज की है और 166 पर उसके उम्मीदवार आगे हैं. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 2,926 सीट पर जीत दर्ज की है और 83 ग्राम पंचायत सीटों पर आगे है. कांग्रेस ने 2,515 ग्राम पंचायत सीट पर जीत दर्ज की तथा 71 अन्य पर आगे है.

मतगणना की आज संपन्न होने की उम्मीद 
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रस ने पंचायत समिति की कुल 9,728 सीट में से 6,335 अपने नाम की, जबकि 214 सीट पर आगे है. बीजेपी ने 973 सीट जीती और 48 सीट पर आगे है, जबकि माकपा ने 173 सीट जीती और 16 अन्य सीट पर बढ़त हासिल की है.

वहीं कांग्रेस ने 258 सीट अपने नाम की और सात पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. टीएमसी ने जिला परिषद की कुल 928 सीट में से 635 अपने नाम कर ली है और 164 सीट पर वह आगे है. 

बीजेपी ने 21 सीट जीती और छह सीट पर आगे है. माकपा ने दो सीट जीती व एक अन्य पर आगे है, जबकि कांग्रेस ने छह सीट अपने नाम की और छह पर उसके उम्मीदवार आगे हैं. एसईसी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, 'कल सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना रातभर जारी रही और इसके आज संपन्न होने की उम्मीद है.' सभी दल 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इन चुनाव के जरिए देश के इस हिस्से में जनता के संभावित रुख को जानने का प्रयास कर रहे थे.

पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा
तृणमूल कांग्रेस ने एक ट्वीट में अपनी जीत को 'लोगों की जीत' करार दिया और हिंसा का आरोप विपक्ष पर लगाया. पार्टी ने कहा, 'विपक्षी दलों द्वारा भड़काई गई हिंसा की आग पंचायत चुनाव के अंत तक जारी है.'

तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया गया कि दक्षिण 24 परगना जिले के चंदपाशा गांव के उसके एक पार्टी कार्यकर्ता की 'बीजेपी के गुंडों' ने हत्या कर दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में मतगणना केंद्र के बाहर पुलिसकर्मियों और आईएसएफ के समर्थकों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.

पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को हुए पंचायत चुनाव में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी. इन 15 में से 11 लोग तृणमूल से संबद्ध थे. मतदान के दौरान मत पेटियां लूटी गयीं, मतपत्रों में आग लगायी गयी और कई स्थानों पर बम भी फेंके गए.

शनिवार को चुनाव में 80.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सोमवार को राज्य के जिन 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ, वहां शाम पांच बजे तक 69.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- Panchayat Election 2023: बंगाल पंचायत चुनाव में ममता बनर्जी की TMC ने दिखाया दम, बीजेपी और लेफ्ट-कांग्रेस रेस में पिछड़ी, जानें ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget