एक्सप्लोरर

मोदी लहर में भी कांग्रेस के धनोरकर ने जीती थी चंद्रपुर सीट, अब विधानसभा चुनाव में पत्नी प्रतिभा आजमा रही हैं किस्मत

महाराष्ट्र विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता सुरेश नारायण धनोरकर की पत्नी प्रतिभा इस बार किस्मत आजमा रही है. उनका मुकाबला बीजेपी नेता और राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से होगा.

नई दिल्ली:  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेश नारायण धनोरकर की पत्नी प्रतिभा इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं. वह वरोरा विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्यासी हैं. इस सीट पर प्रतिभा का मुकाबला बीजेपी नेता और राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार से होगा. इस बार विधानसभा चुनाव में देवेंद्र फडणवीस विरोधी गुट के वे अकेले ऐसे नेता हैं जिनका टिकट बच गया है.

बता दें कि मोदी लहर के वाबजूद सुरेश नारायण धनोरकर ने लोकसभा चुनाव में चमत्कार किया था. उन्होंने चंद्रपुर लोकसभा सीट बीजेपी से छीन ली. अब उनकी पत्नी को कांग्रेस ने टिकट दिया है. पत्नी भी उसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही है जिसपर पिछली बार वह खुद विधायक रहे थे.

प्रतिभा ने राजनीति में आने को लेकर कहा,'' पति के लिए प्रचार करते करते मै सब सीख गई हूं.'' सुरेश नारायण धनोरकर को लोग बालू भाई कह कर बुलाते हैं. वे कुनबी यानी पिछड़ी बिरादरी से आते हैं. इलाक़े में उनकी छवि डॉन की है.अब भी उन पर कई केस चल रहे हैं.

वहीं महाराष्ट्र की राजनीति में हंसराज गंगाराम अहीर जो एक बड़ा नाम है उनका और सुरेश धनोरकर की दुश्मनी जगज़ाहिर है. अब जब धनोरकर की पत्नी चुनाव लड़ रही है तो उन्होंने चंद्रपुर में डेरा डाल दिया है. मोदी सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके अहीर कहते हैं परिवार को राजनीति से दूर रखना चाहिए.

सुधीर मुनगुंटीवार महाराष्ट्र के बड़े नेता

सुधीर मुनगुंटीवार महाराष्ट्र बीजेपी के बड़े नेता हैं. फडणवीस सरकार में वे वित्त, वन और योजना मंत्री रहे. 1994 से वे लगातार पॉंच बार विधायक रह चुके हैं.. छठी बार वे चुनावी मैदान में हैं, लेकिन इस बार मन छोटा है. आख़िर उनके कई साथी चुनाव जो नहीं लड़ रहे हैं.एक दौर था जब सुधीर मुनगुंटीवार सीएम देवेन्द्र फडणवीस से बड़े नेता हुआ करते थे. पिछली बार वे मुख्य मंत्री बनने की रेस में भी थे, लेकिन वक़्त और हालात बदल चुके हैं. बता दें कि चंद्रपुर में विधानसभा की छह सीटें हैं. पिछले चुनाव में बीजेपी को चार, कांग्रेस और शिवसेना को एक एक सीट मिली थी. इस बार यहां से शरद पवार की पार्टी एनसीपी चुनाव नहीं लड़ रही है.

जानें कैसे मोदी लहर के बीच धनोरकर ने जीती थी चंद्रपुर लोकसभा सीट, अब पत्नी हैं मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
Embed widget