एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व CM वसुंधरा राजे बोलीं, 'आज अंतिम चरण है, अपने दिल की सुनें...'

Lok Sabha Phase 7 Voting: देश में अंतिम चरण के मतदान के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया आई है. बता दें कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में वोटिंग हो चुकी है.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज देश के 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. 57 लोकसभा सीटों पर 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. वोटिंग के बीच राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "लोकसभा चुनाव 2024 का आज सातवां व अंतिम चरण है. मेरी सभी मतदाताओं से विनम्र अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन अवश्य करें. दिल की सुनें, भाजपा को चुनें."

सिर्फ बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट पर एक्टिव दिखाई दी थी पूर्व सीएम
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी. इस दौरान राजस्थान बीजेपी में प्रदेश स्तर के नेता जहां प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी चुनाव प्रचार में व्यस्त नजर आए. वहीं पूर्व सीएम वसुंधरा राजे किसी भी राज्य में चुनाव प्रचार के लिए नहीं गई.

यही नहीं, राजस्थान की लोकसभा सीटों पर प्रचार में भी उनकी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई दी. उन्हें केवल बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट पर एक्टिव देखा गया था. इससे पहले के लोकसभा चुनावों में राजे बेहद सक्रिय रहती थी. वे कई जनसभाएं और रैलियां करती थीं.

राजस्थान में 2 चरणों में हो चुके हैं मतदान
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजस्थान की 12 सीटों पर और दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान हो चुका है. राजस्थान में पहले चरण में 57. 25 फीसदी मतदान हुआ. पहले चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग गंगानगर लोकसभा सीट पर दर्ज की गई. यहां 65.64 फीसदी वोट पड़े. इसके अलावा पहले चरण में सबसे कम वोटिंग करौली-धौलपुर सीट पर दर्ज हुई यहां महज 49.29 फीसदी ही वोट पड़े.

वहीं, दूसरे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर पहले चरण के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई. 13 लोकसभा सीटों पर 64.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. इससे पहले साल 2019 में इन 13 लोकसभा सीटों पर 68.42 प्रतिशत मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें: जोधपुर में दोनों बच्चों को डूबता देख महिला ने टैंक में लगाई छलांग, तीनों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget