एक्सप्लोरर

Varanasi Lok Sabha Election Live Results 2024: वाराणसी लोकसभा सीट पर क्या है PM मोदी का हाल, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे, जानिए

Lok Sabha Election Live Results 2024: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट के शुरुआती रुझानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस के अजय राय फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं.

Varanasi Lok Sabha Election Live Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी में वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय चल रहे हैं. वाराणसी यूपी की चर्चित सीटों में से एक है, क्योंकि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. अजय राय भी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथा चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले तीन चुनावों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था.

वाराणसी में सांतवें और अतिंम चरण वाराणसी लोकसभा सीट के लिए वोट डाले गए थे. इस बार वाराणसी की लोकसभा सीट पर 56.35% वोटिंग हुई. लोकसभा चुनाव 2014 और लोकसभा चुनाव 2019 की अपेक्षा लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की संख्या काफी कम रही है. इस बार वाराणसी लोकसभा सीट से केवल 7 प्रत्याशी ही मैदान में थे. वाराणसी में इस बार पीएम मोदी के सामने इंडिया गठबंधन की ओर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय चुनौती पेश कर रहे हैं. उनके अलावा बसपा ने अतहर जमाल लारी और अपना दल कमेरावादी के गगन प्रकाश यादव भी वाराणसी से चुनावी मैदान में हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी से बड़ी जीत दर्ज की थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार यहां चुनाव लड़ने आए थे, उन्हें पांच लाख 81 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने दो लाख से ज्यादा वोट हासिल किया था. अजय राय को 75 हजार के करीब वोट मिले थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को यहां से 6 लाख 74 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव रही थीं और तीसरे स्थान पर कांग्रेस के अजय राय रहे थे.

अजय राय वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार चौथा चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले तीन चुनावों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था. वह 2009 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में यहां से लड़े थे और 18.61 फीसदी वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे. बसपा के मुख्तार अंसारी को 27.94 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे और उन्हें बीजेपी के मुरली मनोहर जोशी ने हराया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget