एक्सप्लोरर

Uttarakhand Elections: उत्तराखंड में हरीश रावत के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, ABP न्यूज़ से बोले- समझने वाले समझ गए...

Uttarakhand Elections 2022: हरीश रावत ने चुनाव में चेहरा बनाने, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा ना बनाने के सवाल पर अपने विरोधियों पर तंज कसा. उन्होंने कहा समझने वाले समझ गए जो ना समझे वो अनाड़ी है.

Uttarakhand Elections 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) में चल रही कलह अब खत्म होती दिख रही है. कांग्रेस वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी. उत्तराखंड कांग्रेस में चल रही खींचतान को लेकर हरीश रावत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है. हरीश रावत ने चुनाव में चेहरा बनाने, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा ना बनाने के सवाल पर अपने विरोधियों पर तंज कसा. उन्होंने कहा समझने वाले समझ गए जो ना समझे वो अनाड़ी है. पढ़ें हरीश रावत ने और क्या-क्या कहा है.

किसी के आने से मेरी तरफ से कोई प्रतिबंध नहीं- रावत

हरीश रावत ने कहा, ''हमारी बात समझी गई. साफ कहा गया कि हरीश रावत चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई करेंगे. सबसे कहा गया कि हरीश रावत का साथ दो. मेरे ट्वीट में जो था सबका समाधान किया गया है.'' हरक सिंह रावत के कांग्रेस में आने पर हरीश रावत ने कहा, ''एक ही रावत नहीं है. एक मूंछो वाला रावत (सतपाल महाराज) भी है जो हमारी तरफ देख रहा है. जिसकी भी जरूरत होगी, हम लेंगे. लेकिन उन्हें गलती स्वीकार करनी होगी. उनकी वजह से मैं सीबीआई केस झेल रहा हूं. उनसे कहेंगे कि पहले जो गलती हुई वो तो नहीं करोगे? सॉरी तो कहना पड़ेगा. किसी के आने से मेरी तरफ से कोई प्रतिबंध नहीं है.''

लोगों के स्वास्थ्य के हित में जो भी फैसला होगा हम उसके साथ- रावत

कोरोना के बीच रैली पर रोक को लेकर हरीश रावत ने कहा, ''सबके लिए समान नियम होना चाहिए. आशंका है कि सरकार चुनाव प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की तैयारी कर रही है. इससे लोकतंत्र का अपहरण हो जाएगा. लोगों के स्वास्थ्य के हित में जो भी फैसला होगा हम उसके साथ हैं.''

बीजेपी पर निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा, ''इस चुनाव में हमारे पास कई मुद्दे हैं. कुंभ की बदनामी, बेरोजगारी, मंहगाई प्रमुख मुद्दा है. लोग बीजेपी को तड़ीपार कर देंगे.'' धर्म संसद को लेकर रावत ने कहा, ''धर्म संसद करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन वहां जहर का प्याला गंगा में उड़ेल दिया गया. अपने मालिकों के इशारे पर काम कर रहे हैं. कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए.''

हिन्दू बनाम हिन्दुत्व पर क्या बोले रावत?

हिन्दू बनाम हिन्दुत्व के मसले पर रावत ने कहा कि मैं सनातनी हिन्दू हूं. राहुल गांधी की बात से किसी के असहमत होने का सवाल ही नहीं है. सरकार बनने को लेकर उन्होंने कहा, ''हम शुरू से सिंगल इंजन रहे हैं. पहाड़ो में डबल नहीं सिंगल इंजन की ही जरूरत पड़ती है.''

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget