एक्सप्लोरर

UP Election Result: सरकार नहीं बनी लेकिन यूपी चुनाव में ये कारनामा करने में कामयाब रहे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बीजेपी की सरकार आने जा रही है. वहीं अखिलेश यादव को सत्ता में आने के लिए फिर पांच साल इंतजार करना होगा हालांकि पिछले साल की तुलना में उनका वोट शेयर बढ़ा है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर स्थिति साफ हो चुकी है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को दोबारा सत्ता में लौटने के लिए एक बार फिर पांच साल इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि समाजवादी पार्टी के लिए राहत की बात ये है कि उनका वोट शेयर पिछले चुनाव की अपेक्षा बढ़ा है. 2017 में  सपा का वोट शेयर 21.8 प्रतिशत था जो इस बार 10 प्रतिशत के उछाल के साथ 31.8 प्रतिशत हो गया है.  हालांकि अपने वोट शेयर में इजाफा करने के बावजूद सपा को पर्याप्त सीटें नहीं हासिल हुई हैं.
 
इस चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने साल 2012 में चुनाव जीता था. उस 29.12% वोट मिले थे. तब अखिलेश यादव ने 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की थी. समाजवादी पार्टी का भले ही इस बार वोट शेयर पहले की अपेक्षा बढ़ा हो फिर भी बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए अर्याप्त है. वहीं भले ही इस बार बीजेपी की सीटें पिछले चुनाव की अपेक्षा घटी हैं लेकिन बीजेपी का भी वोट शेयर बढ़ा है.

छोटे पार्टियों के साथ गठबंधन नहीं आई काम

2017 के चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था लेकिन अखिलेश यादव की पार्टी को 50 से भी कम सीटें प्राप्त हुई. वहीं इस बार के चुनाव में अखिलेश यादव ने कई छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया जिसके परिणाम स्वरूप 2017 की 47 सीटों से बढ़कर 135 सीटों तक पहुंचे हैं. 

अखिलेश यादव के नेतृत्व में ये सपा ने तीसरा चुनाव लड़ा. जिसमें सपा अपनी छाप छोड़ने में नाकाम हुई है. अब बीजेपी, अखिलेश यादव की नीतियों पर सवाल खड़े करने की पूरी कोशिश करेगी. 2019 के लोकसभा चुनाव सपा ने बसपा के साथ  गठबंधन किया था  लेकिन इसमें भी अखिलेश यादव बुरी तरह फेल हुए. अगर बात 2022 के चुनाव की करें तो छोटे दलों के साथ गठजोड़ और बीजेपी के बागी नेताओं ने सपा को जीत के मुकाम पर पहुंचाने में असफल रही है.

यूपी चुनाव में समाजवादी पार्टी का वोट शेयर

1993 के चुनाव में सपा का वोट शेयर 17.94 प्रतिशत, 1996 में 21.80 प्रतिशत, 2002 में 25.38 प्रतिशत, 2007 में 25.43 प्रतिशत, 2012 में 29.13 प्रतिशत और 2017 में 21.82 प्रतिशत वोट शेयर था.

यह भी पढ़ें

UP Election Result 2022: यूपी में बीजेपी की जीत के बाद मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दी प्रतिक्रिया, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget