एक्सप्लोरर

Exclusive: हिजाब, बुलडोजर और गजवा-ए-हिंद जैसे बयानों पर सीएम योगी क्या कुछ बोले, पढ़ें इंटरव्यू की बड़ी बातें

हाथरस की घटना और महिलाओं की सुरक्षा पर विपक्षी सवाल उठाते हैं? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी. हमने इस मामले में संबंध में त्वरित कार्रवाई की. 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Exclusive Interview) ने abp के Exclusive इंटरव्यू में कई अहम सवालों के जवाब दिया. सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़ी-गली राजनीति को नई दिशा दी. गरीब उनका एजेंडा बना, किसानों की समस्याएं, महिलाओं की समस्याओं को उन्होंने एजेंडा बनाया. इसी एजेंडे को लेकर हम आगे बढ़े.

सीएम योगी ने कहा कि गरीबों को हमारी योजनाओं का लाभ मिला. हमने सभी गरीबों के लिए राशनकार्ड दिए. हाथरस की घटना और महिला की सुरक्षा पर विपक्षी सवाल उठाते हैं? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हाथरस की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी. हमने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की. 5 साल में क्या योगी आदित्यनाथ बदले हैं? सीएम योगी ने इस सवाल के जवाब में कहा कि पहले मैं एक सांसद था तो मंचों पर अपनी बात रखता था, मैं निर्णय लेने की स्थिति में नहीं था. 2017 के बाद निर्णय लेने की ताकत आई, जिसके बाद मेरे अंदर जिम्मेदार और जवाबदेह भी बनाया. हम समस्या से समाधान की तरफ गए.

खुद को कितने नंबर देंगे

योगी आदित्यनाथ सीएम योगी को कितने नंबर देंगे? मैं खुद को नंबर दूंगा तो ये अन्याय होगा. 10 मार्च के बाद जनता नंबर देगी. वो दो काम जिस पर गर्व है? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि यूपी को लेकर जो धारणा थी वो बदली है. अराजकता, दंगा और गुंडागर्दी की धारणा लोगों के मन में बदली है. आज मैं कह सकता हूं कि यूपी के बारे में धारणा बदली है. यूपी जैसा राज्य भी तरक्की करेगा ये एक सपना था, लेकिन योजनाओं में पारदर्शिता आई ये दूसरी चीज है.

अब्बाजान और अस्सी-बीस वाले बयान क्यों

अब्बाजान और अस्सी-बीस जैसे बयान क्यों? इस सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि 80 फीसदी वही है जो कह रहा है जिसे योजनाओं का लाभ मिला है. सबको सुरक्षा और विकास, तुष्टिकरण किसी का नहीं. 80-20 का मतलब गलत निकाला गया. बीजेपी 80 फीसदी सीटें जीतेगी, बाकी को 20 फीसदी सीटें ही मिलेंगी. बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी.

गजवा-ए-हिंद वाले बयान पर कहा ये

गजवा-ए-हिंद वाला बयान क्यों? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग भी राजनीति में आ गए. इस वजह से उनको उसी की भाषा में जवाब दिया गया. गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत के दिन तक पूरा नहीं होने वाला. हिजाब की बात पर सीएम योगी ने कहा कि स्कूलों में ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए. सीएम योगी ने कहा कि घर और बाजारों में अगर कोई घूंघट रखता है तो कोई परेशानी नहीं है. स्कूलों में ड्रेसकोड का पालन करना होगा. संस्था का अनुशासन बने रहना चाहिए.

जिन्ना और पाकिस्तान पर क्या बोले योगी

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लौहपुरुष का अपमान कर रहे थे और जिन्ना का महिमामंडन कर रहे थे. जिन्ना हो या पकिस्तान, इनको लेकर बयान बीजेपी लेकर नहीं आई, लेकिन कोई अगर इस तरह की बातों को लेकर आएगा तो अंत तो हमें करना पड़ेगा. अल्पसंख्यकों को आपसे डराया जाता है? मेरे बयानों से नहीं डरना चाहिए. मेरे कार्यों को देखना चाहिए. मेरे कार्य क्या है? सबको सुरक्षा, सम्मान ये मेरा काम है. मुझे दिक्कत किसी से नहीं है, जो भारत के खिलाफ बात करते हैं, मुझे उनसे दिक्कत है.

क्या आप मुस्लिमों से चिढ़ते हैं?

क्या आप मुस्लिमों से चिढ़ते हैं? इस सवाल के जवाब में सीएम योगी ने कहा कि मैं किसी से नहीं चिढ़ता. मैं सबके साथ सबके विकास की बात करता हूं. लोग कहते हैं कि आपका बुलडोजर धर्म देखकर चलता है. लोगों के दृष्टिदोष का उपचार मैं नहीं कर सकता. पेशेवार माफिया और अपराधी अगर मुस्लिम हैं तो उसका मैं क्या कर सकता हूं. सीएम योगी ने कहा कि जो अपराधी हैं उनके खिलाफ हमने कार्रवाई की.

अपराधियों को उन्हीं की भाषा में समझाएंगे

सीएम योगी ने कहा कि अपराधी को उसी की भाषा में समझाएंगे. अखिलेश की मानसिकता संतों के प्रति खराब है. हम हर जाति का सम्मान करता है. यूपी में न्यू पेंशन स्कीम मुलायम सिंह ने लागू की, लेकिन कर्मचारियों का कॉन्ट्रीब्यूशन 2017 तक सपा ने जमा नहीं किया गया. हमने उसे जमा कराया. हिंदुत्व के कारण ही सबका साथ और सबका विकास है. हमारा काम बिना भेदभाव के विकास और न्याय लोगों तक पहुंचाना है. सबका विश्वास सबके अपने मन के मुताबिक हो सकता है. हमें वोट बनाने की जरूरत नहीं है. 

अयोध्या से क्यों नहीं लड़े?

सीएम योगी ने कहा कि गोरखनाथ पीठ में मुख्य पुजारी हमारा दलित है. गोरखनाथ पीठ वही है जिसने राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत की. काशी से पीएम मोदी ने चुनाव लड़ा तो अयोध्या से सीएम योगी ने चुनाव क्यों नहीं लड़ा? इस पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों का सवाल होता कि गोरखपुर से क्यों भाग गए. इसलिए मैंने पारंपरिक सीट चुनी. मैंने चुनाव लड़ने की बात पार्टी पर छोड़ दी थी. सीएम बना तो मेरा बुलडोजर भी चलेगा और लोक कल्याणकारी काम भी होंगे. अखिलेश यादव 11 मार्च को इंग्लैंड जाएंगे.

Russia Ukraine War: अपने देश के लिए लड़ने निकले एक्स बॉक्सिंग चैंपियन विटाली क्लिट्स्को, मशीन गन लोड करते तस्वीरें हुईं वायरल

Watch: रूसी सेना ने कीव में रिहाइशी इमारत पर किया मिसाइल अटैक, देखें वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget