एक्सप्लोरर

UP Elections: दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बोले CM योगी- UP में 80 vs 20 का मुकाबला, मेरी बातों का धर्म-जाति से नहीं कोई संबंध

UP Elections 2022: यूपी चुनाव के दूसरे चरण में आज नौ जिलों-सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है.

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है. इसी बीच न्यूज एजेंसी ANI ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का इंटरव्यू जारी किया है. सीएम योगी ने यूपी में एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है. उनका कहना है कि प्रदेश में 80% लोग बीजेपी के अच्छे कामों का समर्थन करते हैं और 20% लोग हमेशा विरोध करते हैं.

CM योगी ने कहा, ‘मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी, 80% BJP के साथ होंगे और 20% हमेशा विरोध करते हैं और विरोध करेंगे. हमने जाति, मत, मज़हब की बात नहीं की थी.  80% वो लोग जो हमेशा प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करते हैं और 20% वो लोग जिन्हें हमेशा विरोध करना है.’

उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी की जीत के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले चरण के चुनाव के बाद स्थिति साफ होती जा रही है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति के एजेंडे को बदला है. पहले जाति, मत, मज़हब और परिवार के इर्द-गिर्द बनी भारत की राजनीतिक व्यवस्था में आज विकास, सुशासन, गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं चर्चा का विषय हैं.

‘पिछले 5 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा’

विपक्ष के ठोको राज के सवाल पर CM योगी ने कहा, ‘कानून का भय हर उस व्यक्ति के मन में होना चाहिए जो सुरक्षा के लिए खतरा है. यही फर्क है कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले हर 3-4 दिन के अंदर एक बड़ा दंगा होता था, महीनों तक कर्फ्यू रहता था, अराजकता चरम पर थी और गुंडागर्दी होती थी. पिछले 5 सालों में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कर्फ्यू नहीं लगा. आज तो प्रदेश में कावड़ यात्रा शानदार तरीके निकलती है ये आस्था का सम्मान है और प्रदेश के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराता है. अखिलेश जी के खानदान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला है, क्या ये बीजेपी की सरकार के समय हुआ था? 2013 में तो बीजेपी की सरकार भी नहीं थी। इनके खिलाफ और भी बहुत सारे मामले हैं, क्या ये बीजेपी के कारण हुआ है?’

ये भी पढ़ें-

वोटिंग से पहले पीएम मोदी- अमित शाह की अपील, 'लोकतंत्र के त्योहार में ज्यादा से ज्यादा लोग हों शामिल, रिकॉर्ड संख्या में करें वोट'

Watch: श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ PSLV-C52, ISRO का 2022 का पहला अभियान शुरू, दो छोटे उपग्रह भी लेकर गया साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget