एक्सप्लोरर

'तुमको हिजाब पसंद नहीं, मेरी बेटी पहनेगी हिजाब', BJP पर जमकर बरसे ओवैसी, बोले- मैं तुम्हारा गुलाम नहीं

ओवैसी ने कहा कि तुम्हें (BJP) ये दाढ़ी पसंद नहीं है, मुझे कोई परवाह नहीं है, मैं दाढ़ी छोड़ूंगा. तुम्हें मेरे सिर पर ये टोपी पसंद नहीं है, मैं टोपी पहनूंगा.

उत्तर प्रदेश के सियासी संग्राम के चौथे चरण के प्रचार में आरोपों और प्रत्यारोपों का तौर तीखा हो चला है. AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब से लेकर टोपी तक पर अपनी बात रखी. ओवैसी ने कहा कि तुम्हें (BJP) ये दाढ़ी पसंद नहीं है, मुझे कोई परवाह नहीं है, मैं दाढ़ी छोड़ूंगा. तुम्हें मेरे सिर पर ये टोपी पसंद नहीं है, मैं टोपी पहनूंगा.

ओवैसी ने कहा कि तुमको हिजाब पसंद नहीं है, मेरी बेटी पहनेगी हिजाब. मैं क्या तुम्हारा गुलाम हूं. मैं क्या तुम्हारा कैदी हूं, मैं क्या तुम्हारे इशारे पर बैठ जाऊंगा. मैं क्या तुम्हारे हुकुम पर नीचे गिर जाऊंगा. ओवैसी ने कहा, नहीं, हम गर्दन झुकाएंगे तो अपने करीम के आगे. दुनिया में रहेंगे तो भारत के संविधान के तहत अपनी शनाख्त को बरकरार रखते हुए जिंदा रहेंगे.

 

इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि योगी सरकार और देश के प्रधानमंत्री अल्पसंख्यक गरीब और मुस्लिम लोगों के हित की जो बात करते हैं, वह सब झूठी और बकवास है. आज तक मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर कुछ भी देश और प्रदेश की सरकारों नहीं किया है. हिजाब विवाद को लेकर AIMIM के नेता और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने हाल ही में कहा था कि हिंदू भी भगवा शॉल पहनें, उन्हें कौन रोका है. 

एबीपी न्यूज से खास बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि हिजाब हमारा संवैधानिक अधिकार है, हिंदू भगवा शॉल पहनें, कौन रोकता है? ओवैसी ने हिजाब को लेकर जारी विवाद पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि अखिलेश को हिजाब पर बोलने से डर लगता है. 

ओवैसी ने कहा कि उन्होंने (अखिलेश यादव) कई मुस्लिम नेताओं के टिकट काट दिए हैं. उन्हें मुसलमानों की कोई फिक्र नहीं है. AIMIM सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मुस्लिम महिलाएं उन्हें आशीर्वाद दे रही हैं, लेकिन वे हमारी बहनों-बेटियों से हिजाब पहनने का उनका अधिकार छीन रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अहमदाबाद बम धमाके का जिक्र, समाजवादी पार्टी पर करारा वार, हरदोई में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

ये भी पढ़ें-'धुआं उड़ाने वाले अब धुआं हो जाएंगे', अखिलेश यादव बोले- BJP सत्ता में आई तो 200 रुपए लीटर बेचेगी पेट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget