एक्सप्लोरर

UP Election 2022: RLD चीफ जयंत चौधरी ने क्यों और कैसे बदला अपना नाम? घोषणापत्र में हुआ दिलचस्प खुलासा

UP Assembly Election 2022: उन्होंने ट्विटर, फेसबुक अकाउंट से अपना नाम जयंत चौधरी से चौधरी जयंत सिंह कर लिया था. अपने पिता चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद वह एक गांव के एक कार्यक्रम में गए थे और फिर...

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: एबीपी के कार्यक्रम 'घोषणापत्र' में जयंत चौधरी ने एक दिलचस्प खुलासा किया. हम इसको दिलचस्प इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि ये उनके नाम को लेकर था. जयंत चौधरी से घोषणापत्र में पूछा गया कि आखिर आपने क्यों बदला नाम? इस सवाल के जवाब में जयंत चौधरी ने मुस्कुराकर जवाब दिया कि नाम में क्या रखा है. 

जयंत चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी किसी जाति की नहीं है. मैं नए विचार का व्यक्ति हूं. चौधरी साहब के निधन के बाद मैं लोगों से कोरोना की वजह से नहीं मिल पाया. फिर मैंने छपरौली में कार्यक्रम आयोजित किया. वहां पर विभिन्न समाज के लोग जुटे. उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया, पगड़ी पहनाई. उन्होंने मुझसे कहा कि जयंत चौधरी लिखना बंद करो, जयंत सिंह लिखो. ये सब ऐसे फैसले होते हैं, इसका ज्यादा महत्व नहीं होता है.

अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट से बदला नाम

दरअसल जयंत चौधरी ने ट्विटर, फेसबुक अकाउंट से अपना नाम जयंत चौधरी से चौधरी जयंत सिंह कर लिया था. जयंत चौधरी के पिता चौधरी अजीत सिंह के निधन के बाद एक गांव के एक कार्यक्रम में गए थे और उसी दिन से वो जयंत चौधरी से चौधरी जयंत सिंह हो गए. क्योंकि वहां आए हुए समुदाय के लोगों ने जयंत चौधरी से कहा कि वो भी अपने पिता और दादा की तरह अपने नाम के आगे चौधरी लिखा करें.  

जयंत चौधरी ने सीएम योगी पर किया वार

घोषणापत्र कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार का बचाव करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि 2017 के बाद के अपराध के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी होती चली गई. एनसीआरबी का डाटा बताता है कि कोई भी उपलब्धि योगी जी की नहीं रही. पुलिसवालों पर जनता का विश्वास इन्होंने ठोंक दो ठोंक दो, करके कमजोर कर दिया. हमने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि साझी सरकार बनेगी. किसी प्रकार की गुंडागर्दी को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमारे लिए सगी सिर्फ जनता है. उनके प्रति हमारी जवाबदेही है. कानून के मुताबिक अपराध करने वालों पर कार्रवाई होगी.

गठबंधन और अखिलेश से कैसी है ट्यूनिंग

क्या आप माहौल देखकर गठबंधन करते हैं? राजनीति में अगर आपको रहना है तो छोटी पार्टियों को अक्सर गठबंधन करना पड़ता है, लेकिन इसमें आप समझौता किस चीज से करते हो. हम मुद्दों को लेकर गठबंधन करते हैं. हम अपने मुद्दे नहीं बदलते. मेरे पिता अजीत चौधरी ने किसानो के लिए काम किया. 

अखिलेश और अपनी ट्यूनिंग पर जयंत चौधरी ने कहा कि हम बातचीत करके ही फैसला करते हैं. क्या आपने जमीरउल्लाह का टिकट कटवाया इस बात पर चौधरी ने कहा कि किसी मुस्लिम के अपमान की कोई बात नहीं है. मैंने उनका टिकट नहीं कटवाया. ओवैसी जी को बस एक चिंगारी भड़कानी है और वो उसी कोशिश में लगे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget