एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूक्रेन से भारतीयों की वापसी के मिशन को क्यों दिया गया 'ऑपरेशन गंगा' का नाम? जयंत चौधरी ने बताई ये वजह

जयंत ने कहा कि इस सरकार ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान का नाम गंगा नदी के नाम पर रखा है, क्योंकि उसकी नजर बनारस और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है.

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) अध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के मुद्दे का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए राजनीतिकरण करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया. जयंत ने जहां समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) नीत गठबंधन की एक संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि करीब तीन दशक पहले भी बहुत बड़ी संख्या में कुवैत में फंसे भारतीय लोगों को वापस लाया गया था, लेकिन उस वक्त किसी ने इस अभियान को कोई नाम नहीं दिया था.

उन्होंने कहा कि लेकिन इस सरकार ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान का नाम गंगा नदी के नाम पर रखा है, क्योंकि उसकी नजर बनारस और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है. जयंत ने कहा, "मैं दुआ करता हूं कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने घर लौट आएं, लेकिन उन्हें वापस लाने के नाम पर काफी दिखावा हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे मुद्दा बनाने के लिए अपनी चुनावी रैलियों में ऑपरेशन गंगा का नाम ले रहे हैं." रालोद अध्यक्ष ने कहा "मुझे उम्मीद है कि जिस तरह गंगा का नाम अच्छा है, उसी तरह इस अभियान में अंत में हर चीज अच्छी हो और यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक सुरक्षित अपने घर लौट सकें." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को अपने गठबंधन साथियों रालोद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, महान दल, अपना दल (कमेरा वादी), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और जनवादी पार्टी के साथ मेगा रैली करने के बाद वाराणसी में रोड शो करेंगे. वाराणसी में विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत आगामी सात मार्च को मतदान होगा.

ये भी पढ़ें- Chennai Mayor: प्रिया राजन होंगी चेन्नई की नई मेयर, कई बड़े नाम को पीछे छोड़ बनीं पहली दलित महिला मेयर

ये भी पढ़ें: Quad Leaders Meeting: क्वॉड की बैठक आज, नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन भी होंगे शामिल, रूस-यूक्रेन संकट पर भी हो सकती है बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget