एक्सप्लोरर

Quad Leaders Meeting: क्वॉड की बैठक आज, नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन भी होंगे शामिल, रूस-यूक्रेन संकट पर भी हो सकती है बात

Quad Meeting 2022: रूस-यूक्रेन संकट के बीच आज क्वॉड देशों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे.खबर में अपडेट जारी है 

Quad Meeting 2022: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच आज क्वॉड देशों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी. यह बैठक वर्चुअल होगी और इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. भारत के अलावा इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल होंगे. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और जापान के राष्ट्र अध्यक्ष भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में जुड़ेंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में रूस-यूक्रेन मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है.

ये लोग होंगे शामिल

भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि क्वॉड लीडर्स मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापानी पीएम फुमियो किशिदा भी शामिल होंगे. बैठक वर्चुअल तरीके से होगी. 

इस पर होगी चर्चा

विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस बैठक में हिंद-प्रशांत में महत्वपूर्ण विकास के बारे में चर्चा की जाएगी. इसके अलावा क्वॉड लीडर्स क्वॉड के समकालीन और सकारात्मक एजेंडे के हिस्से के रूप में घोषित लीडर्स की पहल को लागू करने के लिए चल रहे प्रयासों की भी समीक्षा करेंगे. हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि इस बैठक में रूस-यूक्रेन संकट पर भी चर्चा हो सकती है.

क्या है क्वॉड

हिंद महासागर में सुनामी के बाद भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने आपदा राहत प्रयासों में सहयोग करने के लिए एक अनौपचारिक गठबंधन बनाया था. आमतौर पर क्वॉड (Quad) चार देशों का संगठन है, इसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

Ukraine Russia War: क्या भारतीय छात्र यूक्रेन में बनाये गये बंधक? रूस के दावे पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

जब पूरी दुनिया कर रही है यूक्रेन की मदद तो अपने यहां प्रवेश रोकने के लिए UAE ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget