एक्सप्लोरर

UP Election Results 2022: यूपी में चुनाव हार गए ये दिग्गज, किसी की जब्त हुई जमानत तो कोई बड़े अंतर से हारा

UP Election Results 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में कई नेताओं को इस चुनाव में हार सामना करना पड़ा. इसमें किसी की जमानत जब्त हुई तो कोई बड़े अंतर से हारा.

UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव में इस बार इतिहास रचा गया है. करीब साढ़े तीन दशक बाद ऐसा हुआ है जब कोई मुख्यमंत्री और पार्टी दोबारा सत्ता में आई हो. शाम 5.40 बजे तक के रुझानों के अनुसार बीजेपी (BJP) 268, सपा (Samajwadi Party) 130, बसपा (BSP) 1, कांग्रेस (Congress) 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं. हालांकि कई नेताओं को इस चुनाव में हार सामना करना पड़ा. 

आइए हम आपको उन नेताओं के बारे में बताते हैं जो अपना चुनाव हार गए

1- तमकुहीराज से अजय कुमार लल्लू
यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुशीनगर स्थित तमकुहीराज सीट से चुनाव हार गए.  उनके खिलाफ मैदान में उतरे बीजेपी उम्मीदवार असीम कुमार को समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार 1 लाख 14 हजार 957 वोट  मिले. वहीं अजय कुमार लल्लू को सिर्फ 33370 वोट से संतोष करना पड़ा. अजय कुमार लल्लू 81,587 वोट से चुनाव हार गए.

2-चंद्रशेखर आजाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर सीट से प्रत्याशी चंद्र शेखर आजाद को सिर्फ 6,069 वोट मिले. जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ को 1 लाख 15 हजार 936 वोट मिले. समाचार लिखे जाने तक आयोग द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार चंद्रशेखर गोरखपुर में 1,09,867 वोट से हार गए.

3-स्वामी प्रसाद मौर्य
बीजेपी से सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य की उम्मीदों को भी झटका लगा. फाजिलनगर से कैंडिडेट स्वामी प्रसाद मौर्य अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी नेता सुरेंद्र कुमार कुशवाहा से हार गए. समाचार लिखे जाने तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य को जहां 45,971 वोट मिले तो वहीं सुरेंद्र कुमार कुशवाहा को 78403 वोट मिले. स्वामी इस सीट पर 32,432 वोट से चुनाव हारे.

4-अवतार सिंह भड़ाना
राष्ट्रीय लोकदल के नेता अवतार सिंह भड़ाना भी अपना चुनाव हार गए. समाचार लिखे जाने तक जेवर सीट पर 2,31,196 वोट गिने गए थे. जिसमें अवतार सिंह भड़ाना को 60 717 वोट मिले जबकि बीजेपी के धीरेंद्र सिंह को 1 लाख 16 हजार 755 वोट मिले. अवतार सिंह भड़ाना 56,038 वोट से चुनाव हार गए.

5-धनंजय सिंह
जौनपुर में धनंजय सिंह भी चुनाव हार गए. समाचार लिखे जाने तक आयोग द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जौनपुर की मल्हनी सीट से जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह को इस सीट पर 79,338 वोट मिले जबकि सपा के लकी यादव को 95,784 वोट मिले.

UP Election Result: जीत के बाद CM Yogi का संबोधन, विरोधियों के लिए कही ये बात

UP Election Result 2022: पश्चिमी यूपी में बीजेपी को मिली बढ़त, सपा के काम नहीं आया जाट-मुस्लिम समीकरण, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget