एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: सरोजनी नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह की ऐतिहासिक जीत, सीएम योगी के लिए कही ये बात

UP Election Result 2022: सरोजनी नगर से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने एतिहासिक जीत दर्ज की है. लखनऊ में अब तक किसी प्रत्याशी को इतने भारी मतों से जीत प्राप्त नहीं हुई है. यहां जानें पूरी डिटेल.

UP Election Result: सरोजनी नगर से बीजेपी की एतिहासिक जीत हुई है. यहां से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह को लगभग 57 हज़ार वोटों से जीत मिली है. लखनऊ में अब तक किसी प्रत्याशी को ऐसी जीत प्राप्त नहीं हुई. राजेश्वर सिंह को 49.13 फीसदी वोट मिले हैं, वहीं सपा प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा को 31.81 फीसदी वोट मिले है.

सरोजनीनगर लखनऊ जनपद की सबसे बड़ी विधानसभा में से एक है. यहां बीजेपी को सबसे बड़ी जीत हासिल हुई है. राजेश्वर सिंह ने जोरदार चुनाव प्रचार किया था. उन्होंने 20 दिन में 250 सभाएं की और कई सौ किमी की पदयात्रा भी की. राजेश्वर सिंह को जनता को पूरा समर्थन मिला है.

UP Election Result: सरकार नहीं बनी लेकिन यूपी चुनाव में ये कारनामा करने में कामयाब रहे अखिलेश यादव

पहली बार सरोजनीनगर विधान सभा के ग्रामीण इलाक़े में बीजेपी का परचम लहराया है. ग्रामीण इलाक़े में बीजेपी ने एतिहासिक बढ़त हासिल की है. वहीं शहरी इलाक़े में भी मतदान का प्रतिशत बढ़ा और बीजेपी को भारी बढ़त मिली है. 

इस चुनाव में जीत का दावा करने वाली सपा ने केवल जातिगत समीकरण साधा जबकि पहली बार चुनावी समर में उतरे राजेश्वर सिंह ने इस समीकरण को ध्वस्त कर दिया. जातिगत राजनीति से ऊपर उठ कर हर वर्ग के लोगों ने उनको दिल से समर्थन दिया. उनके व्यक्तित्व,धुआंधार प्रचार और राष्ट्रवादी सोच ने चुनाव को छोटे मुद्दों से ऊपर उठाया और लखनऊ तथा अन्य जनपदो की कई सीटों पर इसका असर दिखा.

बीजेपी में सपा छोड़ कर आए शंकरी सिंह ने ग्रामीण इलाक़े को साधा. सपा का समीकरण उलट कर रख दिया. शहरी इलाक़े में अन्य वर्गों को बीजेपी से जोड़ कर एतिहासिक जीत दिलायी. शंकरी सिंह के बीजेपी में आने से लखनऊ जनपद की चारों ग्रामीण सीट पर बीजेपी के पक्ष में लहर उठी.

इसे भी पढ़ें:

UP Election Result 2022: यूपी में बीजेपी की जीत के बाद मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दी प्रतिक्रिया, अखिलेश यादव को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget