एक्सप्लोरर

UP Election: अमेठी में कांग्रेस-सपा पर बरसे पीएम मोदी, कहा- परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से कोसों दूर

PM Modi in Amethi: पीएम मोदी ने कहा- अमेठी और सुल्तानपुर के लोग तो जानते ही हैं कि परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से इतनी दूर हैं कि जमीन पर क्या चल रहा है, इन्हें दिखाई ही नहीं पड़ता.

PM Modi in Amethi: यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों का मतदान खत्म हो गया है. अब सभी दल पांचवें चरण के चुनाव के लिए मैदान में हैं और एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेठी के गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश रंगों वाली होली 10 मार्च को ही मनाना शुरु कर देगा. अमेठी और सुल्तानपुर के लोग तो जानते ही हैं कि परिवारवादी लोग जमीनी हकीकत से इतनी दूर हैं कि जमीन पर क्या चल रहा है, इन्हें दिखाई ही नहीं पड़ता.

सालों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी में दंगे रुके- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ''आज दशकों बाद यूपी में ऐसा चुनाव हो रहा है, जब कोई सरकार अपने किए विकास कार्यों के आधार पर, गरीब के हित में किए कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है. सालों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी की सरकार, सुधरी हुई कानून व्यवस्था पर वोट मांग रही है.'' उन्होंने कहा, ''सालों बाद ऐसा हुआ है जब यूपी में दंगे रुके हैं, अपराधियों की हिम्मत पस्त हुई है. सालों बाद ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री पर अपने परिवार को आगे बढ़ाने, भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है.''

अपने परिवार की ताकत बढ़ाने के लिए सत्ता में आते हैं परिवारवादी लोग- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’ये जो परिवारवादी लोग होते हैं, वो सत्ता में इसलिए आना चाहते हैं, ताकि अपनी और अपने परिवार की ताकत बढ़ा सकें. हमें किसी ताकत के लिए सत्ता नहीं चाहिए. हमारी ताकत उत्तर प्रदेश की जनता है, यहां के गरीब हैं, यहां की माताएं-बहनें हैं. आज का दिन 24 फरवरी मेरे जीवन का विशेष दिन है. आज ही पीएम किसान सम्मान निधि को 3 साल पूरे हुए हैं. जब 2019 में हमने ये योजना शुरु की थी, तो कई लोग अफवाहें, भ्रम फैला रहे थे, लेकिन हम जो काम करते हैं, ईमानदारी से करते हैं.’’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’तीन साल से पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में जा रहा है. अमेठी के किसानों को भी 450 करोड़ रुपये से ज्यादा इस योजना से सीधे बैंक खाते में मिला है. सुल्तानपुर के किसानों को 430 करोड़ रुपये से ज्यादा मिले हैं. आज से 20 साल पहले, 24 फरवरी की ही वो तारीख थी, जब मैं पहली बार विधायक बना था. पहली बार चुनाव के मैदान में आना पड़ा था, राजकोट के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिए और सेवा का ये सिलसिला शुरू हुआ.’’

आपका स्नेह-आशीर्वाद मेरी जीवन की बहुत बड़ी पूंजी- पीएम मोदी

पीएम ने कहा, ''मैंने जीवन में कभी सोचा नहीं था कि मैं कभी चुनावी दंगल में जाऊंगा. जिस रास्ते में जाने का मैंने कभी सोचा नहीं था. जनता का सेवक बनकर उनके लिए काम करने का संकल्प हर दिन के साथ और सशक्त हुआ है. यही सेवा भावना भाजपा की पहचान है. चुनावी दुनिया में आने के बाद जिस तरह यूपी ने मुझे अपना बना लिया, मां गंगा ने मुझ पर जिस तरह स्नेह-वर्षा की, आप लोगों ने मुझे गले लगाया, इससे बड़ा जीवन में कोई सौभाग्य नहीं. आपका ये स्नेह, ये आशीर्वाद, मेरी जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है.''

यह भी पढ़ें-

Russia Ukraine War LIVE: तेज हुआ रूस का हमला, यूक्रेन में घुसे टैंक, कई शहरों में एयरपोर्ट पर हमला, 7 लोगों की मौत की भी खबर

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रोड्यूसर्स से सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पूछा- क्या फिल्म का नाम बदलना चाहते हैं?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget