एक्सप्लोरर

UP Polls: यूपी चुनाव में दीदी की एंट्री, अखिलेश यादव के लिए आज लखनऊ पहुंच रही हैं ममता, क्या मजबूत हो रहा है विपक्ष का गठबंधन?

Mamta Banerjee in UP: अब तक ममता के नारों का इस्तेमाल यूपी की राजनीति में हो रहा था. अब खुद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राजनीति में खेल करने पहुंच रही हैं.

Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की एंट्री होने जा रही है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बुलाने पर ममता बनर्जी आज दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं. ममता कल अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस करेंगी और साथ ही दोनों नेता वर्चुअल रैली भी करेंगे. ममता बनर्जी यूपी में जनता से बीजेपी को हराने और समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील करेंगी.

ममता बनर्जी आज शाम करीब 5 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट से ममता बनर्जी हजरतगंज स्थित लेवाना सुइट्स जाएंगी जहां वे विश्राम करेंगी. इसके बाद वे समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगी. 8 फरवरी यानी मंगलवार को ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वर्चुअल मीटिंग में हिस्सा लेंगी.

कितना असरदार होगी यूपी में ममता की रैली?

बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) को अपना समर्थन दिया था. हालांकि वह प्रचार के लिए बंगाल नहीं गए थेअब उसी कर्ज की वापसी ममता लखनऊ दौरे में करने जा रही हैं जिसका ऐलान कल रैली और साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है.

अबतक सपा को क्षेत्रीय दलों के साथ-साथ NCP, RJD समर्थन दे चुके हैं. अब TMC का साथ मिलने की भी उम्मीद है. हालांकि सीएम ममता बनर्जी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि TMC यूपी में चुनाव नहीं लड़ेगी TMC का यूपी में जनाधार भी नहीं है लेकिन ममता का समर्थन अखिलेश का ताकत और बढ़ाएगा.

क्या मजबूत हो रहा है विपक्ष का गठबंधन?

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर चल रहा है. यूपी में बीजेपी और समाजवादी पार्टी में सीधे सीधे मुख्य मुकाबला देखा जा रहा है. जहां एक तरफ बीजेपी की ओर से पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा, स्मृति इरानी जैसे तमाम बड़े नेता हर जिले में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वहीं अखिलेश यादव का गठबंधन इस मामले में कमजोर नजर आ रहा है.

सबसे बढ़कर ये 2022 से आगे बढ़कर ममता का 2024 का प्लान है जिसमें वो अपनी पीएम पद की दावेदारी के लिए क्षेत्रीय दलों से हाथ मिला रही हैं. ममता बनर्जी गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस दलों का मोर्चा बनाना चाहती हैं. यूपी में अखिलेश इसमें अहम कड़ी हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: 'बीजेपी उनसे अलग ना हो तो वोट मत देना', राजनाथ सिंह का विपक्ष पर निशाना

UP Election 2022: 'समाजवादी पार्टी की ताकत देखकर लोगों को फोन पर धमकाया जा रहा', अखिलेश यादव का गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget