एक्सप्लोरर

UP Election 2022: Gorakhpur से CM Yogi के खिलाफ इन्हें उम्मीदवार बना सकते हैं Akhilesh Yadav

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. सीएम योगी पहली बार विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रहे हैं.

UP Assembly Election 2022: गोरखपुर सदर सीट (Gorakhpur Sadar Seat) पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे उपेंद्र शुक्ल की पत्नी को समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ लड़ा सकती है. गोरखपुर शहर सीट पर सपा डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल को पहली प्राथमिकता पर रख रही है. उनसे बात न बन पाने की स्थिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने ब्राह्मण को टिकट देना चाहती है. ऐसे में उपेंद्र शुक्ला की पत्नी को लेकर अखिलेश यादव से मिलवाने विनय शंकर तिवारी लखनऊ आये थे.

बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे उपेंद्र शुक्ला 2018 में गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव लड़ चुके हैं. हालांकि 2019 में उनका टिकट काटकर रवि किशन को प्रत्याशी बनाया गया. कुछ दिनों बाद उपेंद्र शुक्ला का निधन हो गया. स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ला की पत्नी सुभावती शुक्ला को समाजवादी पार्टी योगी आदित्यनाथ के सामने लाने की तैयारी में है.

बता दें कि गोरखपुर सदर सीट पर साल 2002 से लगातार बीजेपी के नेता डॉक्‍टर राधा मोहन दास अग्रवाल चुनाव जीत रहे हैं. इस बार पार्टी ने सीएम योगी को टिकट दिया है. पार्टी के फैसले का उन्होंने स्वागत किया है. उन्होंने पिछले दिनों कहा, "हम बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हैं.''

वहीं आज समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर सीट से उम्मीदवारी के सवाल पर कहा था कि अगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गोरखपुर के विधायक अग्रवाल चाहें तो समाजवादी पार्टी उन्हें अपना तुरंत उम्मीदवार घोषित कर देगी.

गोरखपुर सदर सीट से आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने भी चुनाव लड़ने का एलान किया है.

UP Assembly Election: यूपी के चुनावी शतरंज की वो सीटें, जहां से ताल ठोक सकते हैं अखिलेश यादव, जानें हर सीट के समीकरण की पूरी ABCD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget