एक्सप्लोरर

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी के साथ अखिलेश यादव ने पोस्ट की तस्वीर, सपा में हो सकते हैं शामिल

Mayank Joshi: इससे पहले मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की लगातार अटकलें जारी थीं. अब अखिलेश ने खुद उनके साथ तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है. 

यूपी चुनाव के बीच एक नई तस्वीर सामने आई है. जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक नजर आ रहे हैं. इससे पहले मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की लगातार अटकलें जारी थीं. अब अखिलेश ने खुद उनके साथ तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है. 

बीजेपी से नहीं मिला था टिकट

लखनऊ में मतदान से पहले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अब मयंक के सपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो चुकी हैं. बता दें कि मयंक जोशी लखनऊ कैंट से बीजेपी का टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था. जिसके बाद वो पार्टी से लगातार नाराज चल रहे थे. अब अगर मयंक सपा में शामिल होते हैं तो उन्हें अखिलेश यादव लखनऊ कैंट से टिकट दे सकते हैं. अखिलेश ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा - "श्री मयंक जोशी जी से शिष्टाचार भेंट"

रीता बहुगुणा ने भी लगाया था जोर

बेटे मयंक जोशी को पार्टी से टिकट दिलवाने को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने भी खूब जोर लगाया. लेकिन बीजेपी ने मयंक को टिकट नहीं दिया. रीता बहुगुणा जोशी ने यहां तक कह दिया था कि वो बेटे को टिकट के बाद इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. हालांकि जब पार्टी ने मयंक को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि वो पार्टी के फैसले का सम्मान करती हैं. बता दें कि रीता जोशी ने लखनऊ कैंट से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों बार जीत हासिल की थी. रीता जोशी ने 2017 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget