एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमित शाह बोले- अखिलेश यादव रोज फुल टॉस बॉल डालते हैं, तीन चरणों के चुनाव को लेकर भी किया बड़ा दावा

UP Assembly Elections 2022: तीन चरणों के चुनाव को लेकर गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि केवल और केवल बीजेपी और कमल निशान का झंडा बुलंद है.

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में तीन चरणों में 172 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. अब बाकी के चार चरणों के लिए धुंआधार कैंपेन जारी है. इसी सिलसिले में गृहमंत्री अमित शाह सीतापुर पहुंचे. यहां उन्होंने दावा किया कि केवल और केवल बीजेपी और कमल निशान का झंडा बुलंद है.

अमित शाह ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में चुनाव के तीन फेज समाप्त हो गए हैं, चौथा फेज 23 फरवरी को है. पहले तीन फेज के चुनाव में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है, कांग्रेस पार्टी दिखाई नहीं पड़ रही है.'' वहीं तीन चरणों के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि बीजेपी के खिलाफ जनता में करंट है. अखिलेश यादव ने रायबरेली की सभा में कहा कि चौथे चरण तक समाजवादी पार्टी 2 शतक लगा देगी.  

अमित शाह ने कहा, ''विपक्ष के नेता आपके पास आएंगे. जाति की, धर्म की, अगड़े की, पिछड़े की बात करेंगे. लेकिन आपको इन सबसे ऊपर उठकर, मन में भारत माता की तस्वीर को याद करके, कमल के निशान पर वोट करना है.'' उन्होंने कहा, अखिलश ऐसे गेंदबाज है जो रोज फुल टॉस बॉल डालते है. इनके बॉल पर आपलोग चौका लगा दीजिए.

अमित शाह ने कहा, ''इस चुनाव में सीतापुर वालों के सामने 2 रास्ते हैं. एक रास्ते पर घोटाले के गड्ढे हैं, परिवारवाद का स्पीड ब्रेकर है, माफियाओं का वसूली करने का टोल टैक्स और उस रास्ते पर गरीबों पिछड़ों की नो-एंट्री है. दूसरा रास्ता गरीब कल्याण और सबका साथ-सबका विकास का रास्ता है.''

सोनिया गांधी का BJP पर निशाना, बोलीं- सरकार ने आपको घर पर बिठा दिया, जरूरत के वक्त आंखें मूंद लीं; ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget