एक्सप्लोरर

UP Election 2022: Akhilesh Yadav के 'अन्न संकल्प' में छिपे वोट का क्या है गणित? जानें

Akhilesh Yadav ने लखीमपुर खीरी कांड को भी याद किया. उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने सीने पर गोली चलाई और यहां पर आंदोलन खत्‍म कर घर जा रहे किसानों के ऊपर पीछे से जीप चढ़ाई गई

UP Assembly Elections 2022: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कैमरों से सामने हाथो में अनाज लेकर अन्न संकल्प लिया, इस अन्न संकल्प किसानों से वादों के साथ वोट की अपील का भी तड़का लगा हुआ था. अन्न संकल्प पूरा होते ही अखिलेश ने किसानों के लिए अपना पिटारा खोला. वादों के पिटारे के साथ साथ अखिलेश किसानों को लखीमपुर कांड भी याद दिलाने से नहीं चूके. अखिलेश के निशाने पर पहले चरण वाले चुनावी क्षेत्र थे, जहां किसान के हाथ में जीत हार का सेहरा होता है.

अखिलेश यादव के वायदे

  • सभी फसलों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) प्रदान की जाएगी
  • गन्ना किसानों को 15 दिन में उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा.
  • ‘फार्मर्स रिवाल्विंग फंड’ बनाया जाएगा जिससे किसानों का भुगतान नहीं रुके
  • सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी.
  • ब्याज मुक्त कर्ज, बीमा एवं पेंशन की भी व्यवस्था किसानों के लिए की जाएगी.
  • किसानों पर दर्ज किए गए कदमों को वापस लिया जाएगा.
  • जिन किसानों की जान गई है, उन किसानों के परिवारों को 25 लाख रुपये दिया जाएगा.

लखीमपुर खीरी कांड का जिक्र

अखिलेश ने किसानों के लिए जब अपना पिटारा, तो उस समय लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के तेजिंदर बिर्क भी बगल में बैठे थे. तेजिंदर बिर्क के मुताबिक, वो भी जीप कांड में जख्मी हुए थे, उन्हें बगल में बिठाकर अखिलेश यादव ने किसानों को लखीमपुर कांड भी याद दिलाया.

उन्‍होंने कहा, ‘‘...उन्होंने किसानों के ऊपर जीप चढ़ाई, अंग्रेजों की सरकार में भी किसानों पर ऐसा जुल्म नहीं हुआ जैसा बीजेपी की सरकार में हुआ. जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने सीने पर गोली चलाई और यहां पर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन खत्‍म कर घर जा रहे किसानों के ऊपर पीछे से जीप चढ़ाई. इसीलिए हम अन्‍न संकल्प ले रहे हैं कि जिन्‍होंने किसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया है उनको हटाएंगे और हराएंगे.''


UP Election 2022: Akhilesh Yadav के 'अन्न संकल्प' में छिपे वोट का क्या है गणित? जानें

अखिलेश यादव के अन्न संकल्प का कुर्सी कनेक्शन बेहद सधा हुआ है, उत्तर प्रदेश के पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहे है, वहां के लिए अखिलेश ने पूरी ताकत झोकी है. और इस इलाके में किसानों ने अगर साइकिल (सपा का चुनाव चिह्न) और हैंडपैंप (आरएलडी का चुनाव चिह्न) के साथ नहीं आया, तो अखिलेश की पूरी गणित ही बिगड़ सकती है.

पश्चिमी यूपी की क्या है अहमियत

यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, इस दौरान 58 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, जिसमें पश्चिमी यूपी के 11 जिले हैं, और ये वहीं जिले हैं, जिन्हें किसान आंदोलन का केंद्र समझा जाता है. वैसे तो उत्तर प्रदेश की आधी सीटों पर जीत हार की चाभी किसान के पास होती है, लेकिन पश्चिमी यूपी में किसानों की अहमियत और भी बढ़ जाती है

पश्चिमी यूपी में कुल 136 सीटें आती है, जिनमें 120 सीटों पर किसान निर्णायक भूमिका निभाता है. बीजेपी पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इस इलाके पर पूरी तरह से काबिज रही है. इस बार अखिलेश जयंत के साथ मिलकर बीजेपी के इस किले में सेंध लगाने की बिसात बिछा रहे हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि कुर्सी एक चाभी इस इलाके में भी छिपी है.

पिछले दो चुनाव के नतीजे

पिछले दो चुनावों के नतीजे यही बताते हैं कि जिसने पश्चिमी यूपी का किला फतह कर लिया, यूपी का ताज उसी के सिर सजता है. 2012 के चुनाव में बीजेपी को 20, एसपी को 58 और बीएसपी को 39 सीटें मिली थी और समाजवादी पार्टी ने सरकार बनाई थी. वहीं 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 109, एसपी ने 21 और बीएसपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही.

2017 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन की वजह जाट और किसान वोट थे. अब किसान आंदोलन की वजह से अन्नदाता बीजेपी से नाराज माना जा रहा है, इसलिए पश्चिमी यूपी में किसान वोट की लड़ाई छिड़ी है और सभी पार्टियां टिकैत परिवार को साधने में लगी हैं.

किसान आंदोलन के दौरान राकेश टिकैत बार बार खुद की राजनीतिक दलों से दूर बता रहे थे, लेकिन उनके भाई नरेश टिकैत ने जैसे ही गठबंधन के लिए वोट की अपील की, मामला ने ऐसा तूल पकड़ा कि नरेश टिकैत को य़ू टर्न लेना पड़ गया.


UP Election 2022: Akhilesh Yadav के 'अन्न संकल्प' में छिपे वोट का क्या है गणित? जानें

इससे भी बात नहीं बनी तो बड़े भाई के बचाव में छोटे भाई राकेश टिकैत को भी उतरना पड़ा. उन्होंने कहा कि एक प्रत्याशी (आरएलडी-सपा गठबंधन उम्मीदवार) आशीर्वाद मांगने आया था उसे सिर्फ आशीर्वाद दिया गया था, कोई भी आशीर्वाद मांगने आएगा तो उसे वापस नहीं भेजा जा सकता.

Uttarakhand Election 2022: 'यमराज कहे कि BJP से बात कर लो..तो कहूंगा मौत दे दो', कहते हुए रो पड़े हरक सिंह रावत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget