एक्सप्लोरर

UP Assembly Elections 2022: कोई 173, कोई 193 वोट... यूपी की वो सीटें जहां 2017 के चुनाव में उम्मीदवार बेहद कम मार्जिन से जीते

UP Assembly Election: 2017 के विधानसभा चुनाव में कई सीट ऐसी भी थीं, जहां हार और जीत का फैसला केवल चंद वोटों ने कर दिया था. कुछ सीटों पर उम्मीदवार 173, 1000, 2000 या 4 से 5 हजार वोटों से जीते थे.

UP Election: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. 10 फरवरी से लेकर 10 मार्च के दंगल के लिए सारी पार्टियां चुनावी अखाड़े में कूद चुकी हैं और विपक्षी को हराने के लिए हर पैंतरा अपना रही हैं. लेकिन गद्दी किसे मिलेगी इसका फैसला तो जनता के वोट ही करेंगे. लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में कई सीट ऐसी भी थीं, जहां हार और जीत का फैसला केवल चंद वोटों ने कर दिया था. कुछ सीटों पर उम्मीदवार 173, 1000, 2000 या 4 से 5 हजार वोटों से जीते थे. इन वोट स्विंग्स का सबसे ज्यादा किसे फायदा मिला और किसे नुकसान हुआ. समझें पूरा गणित. 

साल 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ने कई समीकरणों को ध्वस्त कर सूबे की राजनीति में नया इतिहास लिखा था. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी जहां केवल 47 सीटों पर सिमट गई, वहीं बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सूबे में सरकार बना ली. लेकिन कई सीटें ऐसी भी थीं, जहां उम्मीदवार बेहद कम मार्जिन से जीते थे. साल 2017 का एक आकलन दिखाता है कि 5000 वोटों का स्विंग उत्तर प्रदेश की हर 10वीं सीट का नतीजा बदल सकता है. उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 47 पर पिछले चुनावों में 5,000 से कम मतों के अंतर से जीत दर्ज की गई थी.

UP Assembly Elections 2022: 20 सीटों पर सीधा असर, पश्चिमी यूपी के वोटों में 17 फीसदी हिस्सेदारी, किसकी चुनावी खाट पर बैठ जाट कराएंगे ठाठ

47 में से 23 बीजेपी के खाते में...

यूपी के औसत आकार को देखते हुए 5,000 वोटों का अंतर बड़ा नहीं है. यूपी में, 5,000 से कम मतों के अंतर से जीती गईं 47 सीटों में से बीजेपी ने सबसे अधिक 23 सीटें जीतीं थीं और 15 ऐसी सीट थीं, जहां वो दूसरे नंबर पर रहीं. सपा ने 13 सीटों पर जीत हासिल की और 17 में रनरअप रही. बसपा ने 8 सीटों पर जीत हासिल की. जबकि कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और अपना दल (सोनीलाल) को एक-एक सीट मिली.

इन 47 में से 8 सीट ऐसी थीं, जहां उम्मीदवार 1000 से कम वोट से जीता था. इनमें से, बीजेपी ने 5 (डूमरियागंज, मीरापुर, श्रावस्ती, मुहम्मदाबाद-गोहना (एससी) और रामपुर मनिहारन) जीतीं. बसपा ने 2 (मंट और मुबारकपुर) पर विजय हासिल की और एसपी को एक (मोहनलालगंज) सीट मिली. दरअसल, डूमरियागंज में सबसे कम अंतर दिखा था. जहां बीजेपी के राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बसपा की सैय्यदा खातून को महज 171 मतों से हराकर जीत हासिल की थी. 

UP Election: पहले चरण में योगी सरकार के इन मंत्रियों की किस्मत दांव पर, जानिए कौन कहां से मैदान में

193 मतों से जीता था बीजेपी प्रत्याशी

दूसरा सबसे कम अंतर मीरापुर में दर्ज किया गया, जहां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अवतार सिंह भड़ाना ने सपा उम्मीदवार लियाकत अली को 193 मतों से हराया था. भड़ाना इस महीने की शुरुआत में बीजेपी छोड़कर रालोद में शामिल हो गए.

नौ सीटों - दुद्धी, भदोही, पट्टी, मटेरा, बांसडीह, टांडा, महमूदाबाद, ऊंचाहार और भरथना में विजेता का फैसला 1,000-2,000 वोटों से हुआ. नजीबाबाद, लालगंज, गैंसरी, कंठ, फरेंदा, बदलापुर, कन्नौज, अतरौलिया, सिधौली और प्रतापपुर की 10 सीटों पर जीत का अंतर 2,000 से 3,000 के बीच था. वहीं 12 सीटें- मुरादाबाद नगर, जंगीपुर, धौरहरा, चिल्लूपर, आंवला, ढोलाना, दीदारगंज, हरचंदपुर, महोली, पटियाली, छपरौली और बिधूना में 3,000 से 4,000 वोटों से उम्मीदवार ने जीत हासिल की. आठ सीटों - नकुर, मंझनपुर, मछलीशहर, इसौली, शाहाबाद, सहसवां, गोरखपुर ग्रामीण और सहारनपुर नगर में जीत का मार्जिन 4,000-5,000 वोटों का था.

चुनाव 2022: कभी कांग्रेस के सिपाही, कभी बीजेपी-सपा के नेता, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड की सियासत के 'आया राम गया राम'

यूपी में कब चुनाव

यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. यूपी में पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवा चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च, सातवां चरण 7 मार्च को होगा. 

पहले चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के दौरान 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों में मीरापुर, सिवालखास, सरधाना, मथुरा, बलदेव, एतमादपुर, फतेहपुर सीकरी, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, गाजियाबाद, मोदी नगर, धौलाना, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, अनूपशहर, देबई, शिकारपुर, खुरजा, खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कैराना, थाना भवन, बड़ौत,दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, खेरागढ़, फतेहाबाद, आगरा कैंट, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा देहात, बुलंदशहर, स्याना,  बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, छपरौली, खतौली, कोइल, अलीगढ़, इगलास, छटा, मांट और गोवर्द्घन में वोट डाले जाएंगे.

दूसरे चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान के दौरान 9 जिलों की कुल 55 विधानसभा सीटों में नगीना, बरहापुर, धामपुर, नेहतौर, बिजनौर, चांदपुर, बेहट, नकुर, नजीबाबाद, नूरपुर, कांट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद देहात, रामपुर (मनिहारनपुर), गंगोह, मुरादाबाद नगर, कुंडर्की, मिलक, धनौरा, नौगवां सादत, अमरोहा, हसनपुर, बिलारी, चंदौसी, असमोली, गुन्नौर, बिसौली, सहसवां, सहारनपुर, ददरौली, बिलसी, बदायूं, कटरा, जलालाबाद, तिहार, पुवायां, संभल, सुर, चमरौआ, मीरागंज, भोजीपुरा,  दातागंज, बहेरी,बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट, आंवला, नवाबगंज, फरीदपुर,  बिलासपुर, रामपुर और शेखपुर पर मतदान किया जाएगा.

UP Assembly Elections 2022: 115 सीटों पर गेमचेंजर, 12 जिलों में 15 प्रतिशत से ज्यादा वोट, यूपी की पॉलिटिक्स में ऐसा है ब्राह्मणों का दबदबा

तीसरे चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के दौरान 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों में फिरोजाबाद, सिकोहाबाद, मरहारा, जलेसर, सादाबाद, सिंदरा राव, टुंडला, जसराना, सिरसागंज, कासगंज, हाथरस, किशनी, करथल, कैमगंज, पटियाली, अलीगंज, एटा, अमनपुर, मैनपुरी, भोगांव, अमृतपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, छिबरामऊ, तिरवा, कन्नौज, अकबरपुर- रनिया, सिकंदरा, भरथाना, बिधुना, औरैया, रसूलाबाद, सीशामऊ, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर, माधौगढ़, कालपी, भोगनीपुर, बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, ओरई, बबिना, झांसी नगर, मऊरानीपुर, गरौठा, ललितपुर, माहरौली, डिबियागंज, गोविंदनगर, महोबा, चरखारी, जसवंतनगर, इटावा, आर्य नगर, हमीरपुर और रथ पर मतदान कराया जाएगा.

चौथे चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान के लिए  9 जिलों की 60 विधानसभा सीटों में लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ कैंट, पीलीभीत, धौरहरा, लखीमपुर, लहरपुर, बख्शी का तालाब, सरोजिनी नगर, हरदोई, मलिहाबाद, बरखेरा, पुरनपुर, बिसवां, सेवाता, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर, बिसलपुर, पलिया, निघासन, जहानाबाद, बिंदकी, फतेहपुर, आयशाह, कास्ता, मोहम्मदी, महोली, सीतापुर हरगांव, मोहनलालगंज, बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी, ऊंचाहार, तिंडवारी, बाबेरऊ, नरैनी, बांदा, गोपामऊ, सैंडी, बांगरमऊ, सफीपुर, मोहान, उन्नाव, भगवंतनगर, पुरवा, हुसैनगंज, खागा, सवायजपुर और शाहाबाद में मतदान किया जाएगा.

UP Elections 2022: यूपी की सियासत के वो युवा नेता, जिन्होंने कम उम्र में सीख लिए राजनीति के दांव-पेच

पांचवें चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण के मतदान के लिए 11 जिलों की कुल 60 विधानसभा सीटों में इलाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, इलाहाबाद दक्षिण, फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हांडिया, मेजा, कुरसी, राम नगर, बाराबंकी, बीकापुर, करछना, बारा, कोरांव, अयोध्या, गोसाईगंज, बलहा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़, पट्टी, नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, जगदीशपुर, गौरीगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, अमेठी, इसौली, गोंडा, कटरा बाजार, करनैलगंज, सुल्तानपुर, कैसरगंज, तरबगंज, मनकापुर, गौरा, रानीगंज, सदर, लंभुआ, कादीपुर, चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, जैदपुर, बाबागंज, कुंडा, सिरथू, मंझनपुर, चैल, दरियाबाद, रुदौली, हैदरगढ़, मिल्कीपुर, तिलाई और सलोन में वोट डाले जाएंगे.

छठवें चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

छठवें चरण के मतदान के दौरान उत्तर प्रदेश में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों में कटेहरी, टांडा, बैरिया, अलापुर, बांसडीह, जलालपुर, तुलसीपुर, गैंसणी, गोरखपुर शहर, गोरखपुर देहात, उतरौला, बलरामपुर, चौरी चौरा, बांसगांव, शोहरतगढ़, कपिलवस्तु, बंसी, इटावा, डुमरियागंज, हरैया, कप्तानगंज, रुदौली, कुशीनगर, हाटा, रामकोला, बस्ती सदर, महादेवा, फेफना, बलिया नगर, मेंहदवई, खलीलाबाद, रसारा, धंघाटा, फरेंदा, नौतनवा, तमकुही राज, फाजिल नगर, रुद्रपुर, देवरिया, सिसवा, महाराजगंज, पनियारा, कैंपियागंज, पिपराइच, सहजनवां, खजानी, चिल्लूपार, खड्डा, पड़रौना, पठारदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपर रानी, सलेमपुर, बरहाज, बेल्थरा रोड और सिंकदरपुर में मतदान किया जाएगा.

Uttarakhand Assembly Elections 2022: उत्तराखंड की राजनीति के 4 बड़े मिथक, जिसने हारी ये सीट सूबे में बनती है उसकी सरकार

सातवें चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

फिलहाल उत्तर प्रदेश के अंतिम चरण के चुनाव के लिए 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों में राबट्र्सगंज, ओबरा, दुद्धी, दीदारगंज, अतरौला, गोपालपुर, सकलडीहा, सागरी,  शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मोहम्मदाबाद, सैयदपुर, चकिया, अजगर,रोहनियां, मछली शहर, मरियाहू, छांबी, मिर्जापुर, मझवां, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बुलंदशहर में मतदान किया जाएगा.

UP Assembly Elections 2022: क्यों अखिलेश यादव के लिए 'ड्राइविंग सीट' है करहल, सपा का पूरब से पश्चिम की 100 सीटें जीतने का 'ब्लूप्रिंट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
Rajya Sabha Election 2027: राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन
राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर, ऐसे हैं अजय सिंह बिष्ट
54 साल के हुए योगी आदित्यनाथ: 22 की उम्र में संन्यास, फिर महंत से मुख्यमंत्री तक का सफर
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
मार्क बाउचर की टेस्ट वर्ल्ड XI में 3 भारतीय, कोहली-रोहित किसी को जगह नहीं, कप्तान किसे बनाया जानिए
Gullak 5 Review: पहले की तरह तो नहीं लेकिन इस बार भी दिल छूएगी रिश्तों की ये 'गुल्लक', अन्नू भैया का सिर्फ चेहरा बदला, अंदाज नहीं
गुल्लक 5 रिव्यू: इस बार भी दिल छूएगी रिश्तों की ये 'गुल्लक', अन्नू भैया का सिर्फ चेहरा बदला, अंदाज नहीं
Maharashtra News: पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
पाकिस्तान से आए मैसेज, डिलीट हुई चैट्स, महाराष्ट्र ATS ने जब्त किए कई मोबाइल फोन
Black Hole: ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
ब्लैक होल के नजदीक चला जाए सूरज तो क्या होगा, जानें पृथ्वी पर कैसा पड़ेगा असर?
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
सिर्फ डिजाइन देखकर Smartwatch लेना पड़ सकता है भारी, खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
UP Recruitment 2026: यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
यूपी में निकली एक्साइज कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 24 जून तक करें अप्लाई
Embed widget