एक्सप्लोरर

UP Election: BJP का Akhilesh Yadav पर बड़ा हमला, कहा- 'हम गन्ना की और वो जिन्ना की बात करते हैं, इन्होंने यूपी को ठगा'

BJP on Akhilesh Yadav: बीजेपी ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में सिर्फ यूपी को ठगने का काम किया था. तब यूपी मे माफियाओं और अपराधियों का बोल बाला था.

BJP on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग में अब दो हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे में सभी दल एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. आज बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में सिर्फ यूपी को ठगने का काम किया था. तब यूपी मे माफियाओं और अपराधियों का बोल बाला था. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गन्ना की बात करती है और अखिलेश सिर्फ जिन्ना की बात करते हैं.

सपा की सूची में माफियाओं और अपराधियों के नाम- बीजेपी

गौरव भाटिया ने कहा, ‘’यूपी, भारत की दिशा और दशा को तय करता है. यूपी में एक समय माफियाओं, हिस्ट्रिशिटर और गुंडों का बोलबाला था, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को उत्तम प्रदेश बना दिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’बीजेपी ने डॉक्टर्स, अधिवक्तताओं और समाजसेवियों को टिकट दिया है, लेकिन समाजवादी पार्टी की सूची में हिस्ट्रिशिटर और अपराधियों की, और जो लोग बहनों और माताओं को प्रताड़ित करते हैं, उनके नाम हैं.’’

हम गन्ना की बात करेंगे और वो जिन्ना की बात करेंगे- बीजेपी

गौरव भाटिया ने आगे कहा, ‘’माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण देने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है. हम गन्ना की बात करेंगे और वो जिन्ना की बात करेंगे. हमारी सरकार आई तो 11 हजार करोड़ गन्ना का बकाया था, हमने पुराना बकाया भी चुकाया और फिर नए डेढ लाख करोड़ का पेमेंट भी किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘’साल 2012 में समाजवादी पार्टी ने किसानों की फसलों के बीमा की बात कही थी, लेकिन एक रुपए का बीमा नहीं दिया.’’

पहले यूपी में गुंडाराज होता था, जिसे योगी ने रामराज्य बनाया- बीजेपी

इस दौरान बीजेपी ने आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला पर भी हमला किया. बीजेपी ने कहा कि आजम खां जेल से चुनाव लड़ेंगे और उनके बेटे बेल पर बाहर हैं. समाजवादी पार्टी ऐसे परिवार को चुनाव लड़वा रही है जिनकर 165 मुकदमें चल रहे हैं. अपराधियों को कहा जा रहा है कि चिंता मत करना. हम आपके पीछे खड़े हैं. उन्होंने कहा कि पहले यूपी में गुंडाराज होता था, जिसे योगी ने रामराज्य बनाया है.

यह भी पढ़ें-

UP Election: सीएम योगी का सपा पर जिन्ना का नाम लेकर बड़ा हमला, बोले- उनको पाकिस्तान प्यारा, हम करते हैं मां भारती पर जान न्योछावर

Punjab Election: कोई लॉ ग्रेजुएट तो कोई अंडर ग्रेजुएट, जानें कितना पढ़े-लिखे हैं पंजाब के अब तक के 12 मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget