एक्सप्लोरर

करहल में बीजेपी की जीत तय, चुनाव 80 बनाम 20 हो गया हैः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम ने कहा, जिस पार्टी के कमांडर का परिचय उनके पिता को कराना पड़ रहा हो और पिता भी नाम भूल रहा है इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या होगा. करहल में बीजेपी की जीत तय है. 

उत्तर प्रदेश के तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो चुका है. तमाम पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं. इस बीच एबीपी न्यूज से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने कहा, प्रचंड बहुमत के बीजेपी सरकार बनाएगी और यह भीड़ इस बात का प्रतीक है. यह चुनाव जो मैंने पहले दिन कहा था अब तक का रुझान जो बताता है यह 80 बनाम 20 का हो गया है. 80 फीसदी में भारतीय जनता पार्टी और 20 में मुकाबला है बसपा, सपा और कांग्रेस का.

उन्होंने कहा, हम पोलराइज करने की कोशिश नहीं कर रहे. हम सच्चाई बता रहे हैं जो पब्लिक का रुझान है. यह भीड़ भारतीय जनता पार्टी के प्रति आम जन का विश्वास है. उन्होंने इस दौरान अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. सीएम ने कहा, जिस पार्टी के कमांडर का परिचय उनके पिता को कराना पड़ रहा हो और पिता भी नाम भूल रहा है इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या होगा. करहल में बीजेपी की जीत तय है. 

रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में जनसभा को संबोधित भी किया. कस्ता विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले की सरकार की संवेदना माफिया, अपराधी और आतंकवादियों के साथ थी. समाजवादी पार्टी का हाथ आतंकवादियों के साथ. नई हवा है, वही सपा है.

उन्होंने कहा, 5 साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ. प्रदेश में अब अराजकता नहीं फैली. माफिया के कमाई पर सरकार का बुलडोजर चलता है. 2017 के पहले बिजली नहीं मिलती थी. भारत का कोरोना प्रबंधन पूरे दुनिया में सराहा गया.  कोरोना काल में हर गरीब को राशन मिला है. 

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि बीते दिनों अहमदाबाद (गुजरात) विस्फोट मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई है और उन आतंकियों में से एक आजमगढ़ के संजरपुर का है.

उन्‍होंने कहा, 'उस आतंकी के पिता का संबंध सपा से है और वह सपा का चुनाव प्रचार कर रहा है. समाजवादी पार्टी की इन आतंकवादियों के प्रति संवेदना क्‍यों है, जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.' खीरी जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा. योगी ने जनसभा में केंद्र और राज्‍य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उसके लाभार्थियों का आंकड़ा गिनाया और दोनों सरकारों की उपलब्धियों का ब्योरा दिया.

अहमदाबाद बम धमाके का जिक्र, समाजवादी पार्टी पर करारा वार, हरदोई में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

'धुआं उड़ाने वाले अब धुआं हो जाएंगे', अखिलेश यादव बोले- BJP सत्ता में आई तो 200 रुपए लीटर बेचेगी पेट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget