एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मुरादाबाद में बोलीं प्रियंका गांधी, एक चौपट राजा ने पीतल नगर को अंधेर नगरी में बदल दिया

UP Election 2022: मुरादाबाद में आयोजित कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने टीईटी का पेपर लीक होने की भी चर्चा किया. उन्होंने कहा कि यूपी में अबतक 12 परीक्षाओं को पेपर लीक हो चुके हैं.

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को मुरादाबाद में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया. मुरादाबाद प्रियंका गांधी की ससुराल है. उन्होंने मुरादाबाद के मंच से प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला. मुरादाबाद को पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. प्रियंका ने कहा कि एक चौपट राजा ने पीतल नगरी को अंधेर नगरी में बदल दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के इस मंच से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का पेपर लीक होने के मुद्दे को भी उठाया.

योगी आदित्यनाथ पर किया हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी सरकार ने मुरादाबाद को विकसित करने का काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने इस पीतल नगर को अंधेर नगरी में बदल दिया है. यह सब चौपट राजा की वजह से हुआ है. टीईटी की परीक्षा का पेपर लीक होने के मुद्दे की चर्चा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि परीक्षा का पेपर आउट हो गया. इसका मतलब यह हुआ कि भर्ती फिर से लटक गई. उन्होंने कहा कि यूपी में अबतक 12 परीक्षाओं के पेपर आउट हो चुके हैं. प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 लाख पद खाली पड़े हैं. इस तरह से पेपर आउट होगा तो उनपर भर्तियां कैसे होंगी. उन्होंने कहा, ''मैं एसे युवाओं से मिली हूं जो 6 साल से नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं.''

बेरोजगारी की समस्या

कांग्रेस नेता ने कहा, '' मैं लखनऊ की एक कॉलोनी में एक वाल्मीकि महिला से मिली. उसकी बेटी पढ़ाई करने के बाद भी बेरोजगार है. उस कालोमी में मैं कम से कम ऐसे 10 परिवारों से मिलीं, जिनके बच्चों को पढ़ने-लिखने के बाद भी रोजगार नहीं मिला है.''

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यूपी में सांप्रदायिकता और जातिवाद की राजनीति होती है. उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री भी इसे जानते हैं, इसलिए वो विकास नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि जबतक जनता नेता से 5 साल में किए काम का उनसे जवाब नहीं मांगेगी, तबतक यह होता रहेगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget