एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- वो कहते हैं गर्मी निकाल देंगे लेकिन भर्ती कब निकालेंगे?

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी सत्ताधारी बीजेपी पर लखनऊ और हरदोई की रैली में जमकर हमला बोला. प्रियंका ने कहा, वो कहते हैं गर्मी निकाल देंगे, मैं उनसे पूछती हूं, भर्ती कब निकालोगे?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने चौथे पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. वार-पलटवार का दौर और तेज हो चुका है. बीजेपी से लेकर सपा और बसपा से लेकर कांग्रेस तक, सब एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी सत्ताधारी बीजेपी पर लखनऊ और हरदोई की रैली में जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा,  'हम अपने बच्चों को जीवन भर सरकार से राशन की एक बोरी का इंतजार करने के लिए नहीं पालते हैं. थोड़ा सा पैसा और फ्री राशन से लोग आत्मनिर्भर नहीं बन पाएंगे.' प्रियंका गांधी ने अप्रत्यक्ष रूप से सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'वो कहते हैं गर्मी निकाल देंगे, मैं उनसे पूछती हूं, भर्ती कब निकालोगे?'

प्रियंका गांधी ने कहा, 'बीजेपी ने पिछले 5 साल में क्या फायदा दिया है. वे धर्म की बात करते हैं, पाकिस्तान और आतंकवाद की बात करते हैं लेकिन कभी भी महंगाई और बेरोजगारी के आतंक की बात नहीं करते. लोगों के पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं और वे हमारा ध्यान धर्म और पाकिस्तान पर मोड़ रहे हैं'.   

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में विधानसभा चुनाव के लिए घोषित पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो भी किया. प्रियंका ने बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ललन कुमार के समर्थन में चिनहट इलाके में रोड शो की शुरुआत की. इस दौरान समर्थकों ने उन पर फूलों की वर्षा की और लोगों ने भी उनका स्वागत किया.

कुमार ने बताया कि इस दौरान प्रियंका ने मौके पर मौजूद लड़कियों और महिलाओं को 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' लिखे रिस्ट बैंड भी दिए. प्रियंका का यह रोड शो लखनऊ के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा. लखनऊ में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आगामी 23 फरवरी को मतदान होगा. वर्ष 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा लखनऊ की मोहनलालगंज सीट छोड़कर बाकी सभी आठ सीटों पर विजयी हुई थी.

यह भी पढ़ेंः Corbevax Vaccine DCGI Approval: कोरोना से लड़ाई में भारत को मिला एक और हथियार, 12-18 साल वालों के लिए DCGI ने दी कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मंजूरी

लखनऊ में गरजीं प्रियंका गांधी, बीजेपी पर बोला हमला, कहा- युवाओं और किसानों की नहीं, आतंकवाद-पाकिस्तान की बातें हो रहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget