एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बिहार के 'सुशासन बाबू' मॉडल का यूपी में प्रचार, ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे मंत्री संजय झा

UP Elections: भदोही विधानसभा से जदयू प्रत्याशी डीएम सिंह गहरवार के पक्ष में कैबिनेट मंत्री संजय झा ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. शुक्रवार को मंत्री संजय झा ने बीजेपी पर निशाना साधा.

UP Assembly Election 2022: भदोही जनपद में आखिरी दौर के चुनाव प्रचार अभियान में एक ओर सारी मुख्य पार्टियों के छोटे बड़े नेता अपना दमखम लगा वोटरों को अपने पाले में करने को लगे हैं वहीं दूसरी ओर बिहार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) भी यूपी चुनाव में जोर लगा रही है.

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री अपनी पार्टी से भदोही विधानसभा प्रत्याशी डीएम सिंह गहरवार के पक्ष में जगह जगह ताबड़तोड़ सभाएं कर वोटरों में बिहार राज्य में किए गए ऐतिहासिक कामों को गिना अपने पाले में करने को लगे हैं.

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी के नेता 'गर्मी' की बात कर रहे हैं और हम 'भर्ती' की, यूपी में रोजगार को लेकर सपा प्रमुख ने क्या कहा

भदोही विधानसभा क्षेत्र के मुंसी लाटपुर ग्रामसभा में जनसभा को संबोधित करने आए बिहार प्रदेश के 'सुशासन बाबू' सीएम नीतीश कुमार के सरकार में जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने विपक्ष के साथ अपने सहयोगी दल बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी हमारे साथ है और उत्तर प्रदेश हमें धोखा दिया है. संजय झा ने कहा कि कि यूपी में जनता दल (यू) 28 विधानसभा क्षेत्रों में अकेले चुनाव लड़ रही है और वहां पर हमारी स्थिति काफी अच्छी है और इस बार कुछ बड़ा होने वाला है.

मंत्री संजय झा ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं जो समाजवाद के इकलौते प्रहरी हैं बाकी पार्टियां तो समाजवाद के नाम पर परिवारवाद तक सीमित है. बिहार में 2005 के बाद से जो बदलाव हुए हैं वह किसी से आज छिपा नहीं है. दिन दहाड़े लूट को समाप्त कर प्रदेश का नया अध्याय लिखा है तो वहीं बिहार में शराब को प्रतिबंधित कर लाखों परिवारों को बचाने का नेक काम किया है और उत्तर प्रदेश में योगी बाबा कहते हैं लेकिन हमने करके दिखा दिया. 

बिहार के सूचना मंत्री ने कहा कि बिहार आज सुशासन बाबू के नाम से चहुंओर विख्यात है. बिहार में हर बच्चियों को स्कूल जाने के लिए सरकार द्वारा साइकिल की व्यवस्था की गई है शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सर्वेश राय, पार्टी के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र वर्मा, बिहार के युवा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, पार्टी के ही पटना से आए दिलीप दिलीप कुशवाहा, चंद्रवंशी समाज के संजय चंद्रवंशी, धीरज गोस्वामी, भदोही जिला उपाध्यक्ष नीलेश राय, हरिशंकर चौधरी जय वीर सिंह, संजय धनगर आदि लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:

Ration Card: यूपी में सरकार मुफ्त में कौन सा अनाज देती है? जानिए- राशन कार्ड होल्डर्स के लिए बड़ा एलान

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget