एक्सप्लोरर

UP Election: बीजेपी ने जारी की 91 उम्मीदवारों की सूची, सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि को यहां से मिला टिकट

UP Election: पार्टी ने सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को देवरिया से टिकट दिया है, जबकि सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उतारा गया है. 

BJP Candidates List: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 91 और उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी. पार्टी ने सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को देवरिया से टिकट दिया है, जबकि सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उतारा गया है. इसके अलावा अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता, इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है.

बता दें शलभमणि त्रिपाठी पत्रकार रह चुके हैं. उन्होंने साल 2016 में बीजेपी ज्वाइन की थी. इसके बाद से ही वह बीजेपी संगठन में प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उम्मीदवारों की इस सूची की जानकारी बीजेपी ने ट्वीट कर दी.

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है.' बीजेपी ने पांचवें चरण के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. इससे पहले 206 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है.

सरकार में मंत्री सुरेश पासी को जगदीशपुर सुरक्षित से और कुंडा से बीजेपी ने सिंधुजा मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है. वहीं मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती को पट्टी विधानसभा से, मंत्री नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण से, पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल को बहराइच से और मंत्री रमापति शास्त्री को मनकापुर से टिकट दिया गया है.

इसके अलावा मंत्री जय प्रताप सिंह को बंसी, मंत्री सतीश द्विवेदी को इटवा, जयप्रकाश निषाद को रुद्रपुर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा और मंत्री उपेंद्र तिवारी को फेंकना से उम्मीदवार बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Polls 2022: रुद्रप्रयाग में अमित शाह बोले- कांग्रेस की सरकारों को 'फेल सरकार' का दिया जाता है उपमान 

Punjab Election: केजरीवाल बोले- पंजाब को रेत चोर नहीं, ईमानदार CM चाहिए, भगवंत मान आज तक किसी से 25 पैसे नहीं लिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget