एक्सप्लोरर

UP Election 2022: औरैया में अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- Akhilesh Yadav के राज में कट्टे-छर्रे बनते थे, एक जाति का होता था काम

UP Assembly Election 2022: विपक्ष पर गृह मंत्री ने जमकर हमला करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में दो चरण के चुनाव समाप्त हुए हैं. दोनों चरण के चुनाव में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो रहा है. 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बाद अब तमाम पार्टियां तीसरे चरण की तैयारी में जुट गई हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यूपी के औरैया में हुंकार भरी. विपक्ष पर गृह मंत्री ने जमकर हमला करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश में दो चरण के चुनाव समाप्त हुए हैं. दोनों चरण के चुनाव में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो रहा है. 

गृह मंत्री ने कहा, पीएम मोदी ने देश के 130 करोड़ लोगों को और उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों को वैक्सीन न दी होती तो आज हम कोरोना की तीसरी लहर में सुरक्षित नहीं होते. जब कोरोना आया तो पूरी दुनिया में यही चल रहा था कि गरीब क्या खाएगा. लेकिन पीएम मोदी ने देश के 80 करोड़ और यूपी के 15 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलो अनाज मुफ़्त देने का काम किया. 

सपा-बसपा पर हमला

शाह ने कहा, सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश में 15 साल तक सरकार चलाई, किसी गरीब के घर में गैस कनेक्शन नहीं पहुंचा. जब जनता ने बीजेपी सरकार बनाई तो पीएम मोदी ने यूपी की 1.67 लाख माताओं-बहनों को गैस कनेक्शन देने का काम किया. हमने तय किया है कि होली और दीपावली में एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का काम करेंगे. 70 साल तक कांग्रेस ने शासन किया लेकिन गरीब के घर में शौचालय तक नहीं था. आपने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, तो प्रदेश के 2.61 करोड़ लोगों के घर में शौचालय बनाने का काम किया गया.

शाह ने कहा, क्या अखिलेश के शासन में बिजली कभी 24 घंटे आती थी क्या? अब बीजेपी राज में शहरों में 24 घंटे और गांव में 22 घंटे बिजली पहुंच रही है. स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यहां एक मेडिकल कॉलेज बनाने और औरैया से दिबियापुर रोडवेज बस सेवा के लिए बस स्टेशन बनाने की शुरुआत बीजेपी ने कर दी है.

अमित शाह ने कहा, जब उत्तर प्रदेश में अखिलेश की सरकार थी तब यहां कट्टे और छर्रे बनते थे. अब बीजेपी की सरकार में गोली की जगह गोले बनने लगे हैं जो पाकिस्तान को जवाब देने के काम आएंगे. आजम खान जैसे बड़े तुर्रम खान आज जेल में हैं. अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी आज जेल में हैं. लेकिन अगर अखिलेश का राज आया तो ये जेल में रहेंगे क्या?

गृह मंत्री ने कहा, यूपी में जब अखिलेश की सरकार थी तो किसी एक जाति के काम होते थे. बहनजी आती थीं तो किसी दूसरी जाति का काम होता था. हमने जातिवाद को इस राज्य से उखाड़कर फेंक दिया है.

यह फैसला अचानक नहीं था... कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जानें क्या है पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार का पहला रिएक्शन

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी विधायक के विवादित बोल, कहा- सीएम योगी ने मंगवाए हजारों जेसीबी और बुलडोजर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget