एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: आगरा में सभी पार्टियां लगा रहीं जोर, जानें किस सीट पर हैं सबसे ज्यादा प्रत्याशी?

UP Assembly Election 2022: देश के लिए सबसे अहम माने जाने वाले यूपी समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं.

यूपी समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं. ऐसे में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का पूरा दिन नतीजे से जुड़ी चर्चाओं को लेकर ही गुजरता है. दिन का चैन रात की नींद गायब है. आगरा में 10 फरवरी को मतदान होने के साथ ही 107 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई यानी 107 प्रत्याशियों का समय काटे नहीं कट रहा. 

आगरा जिले में सबसे ज्यादा प्रत्याशी बाह और एत्मादपुर सीट पर लड़े हैं, जहां से 14-14 प्रत्याशी मैदान में थे, ऐसे ही खेरागढ़, फतेहाबाद और उत्तर सीट पर 13-13 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं फतेहपुर सीकरी में 11 और आगरा छावनी और दक्षिण सीट पर 10-10 प्रत्याशी हैं जबकि सबसे कम उम्मीदवार आगरा की सबसे चर्चित सीट आगरा ग्रामीण से हैं, जहां 9 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना बाकी है.

UP Exit Poll 2022: यूपी चुनाव के एग्जिट पोल के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- हम सरकार बना रहे 

आगरा की बात की जाए, तो 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आगरा में पूरी तरह भगवा फहराया था लेकिन इस बार बीजेपी का कुछ सीटों पर SP-RLD गठबंधन से तो एक दो सीट पर बीएसपी से मुकाबला है.

आगरा उत्तर सीट परंपरागत तौर पर बीजेपी की सीट मानी जाती है. बीजेपी ने यहां से सिटिंग विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है.
वहीं आगरा दक्षिण सीट पर 2 बार के बीजेपी विधायक योगेंद्र उपाध्याय को बीएसपी और एसपी से कड़ी टक्कर मिल रही है.

आगरा ग्रामीण सीट इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि यहां से उत्तराखंड की गवर्नर रह चुकीं और वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्या को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया था. आगरा की जनता किसे आशीर्वाद दे रही है, ये 10 मार्च को नतीजे आने पर पता चलेगा.

इसे भी पढ़ें:

UP Exit Poll 2022: यूपी में किस चरण में किस पार्टी को कितने वोट? हैरान कर रहे हैं नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget