एक्सप्लोरर

उद्धव गुट के सांसद की महिला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी, शाइना एनसी का करारा जवाब

Arvind Sawant Statement on Saina NC: अरविंद सावंत ने कहा कि शाइना एनसी और सत्तारूढ़ महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) गठबंधन के नेताओं ने उनके खिलाफ 'फर्जी नैरेटिव' सेट किया है.

Arvind Sawant Statement on Saina NC: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट के सांसद अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी पर एक विवादस्पद टिप्पणी की है. इस टिप्पणी पर शाइना एनसी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सावंत की मानसिकता पर सवाल उठाया और उन्हें सबक सिखाने की बात कही. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सांसद अरविंद सावंत ने शुक्रवार ( 1 नवंबर, 2024 ) को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली गुट की शाइना एनसी को 'इंपोर्टेड माल' कहा.

सांसद सावंत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा "देखो, उनकी हालत. वह पहले भाजपा में थीं और अब एक और पार्टी में चली गई हैं. 'इंपोर्टेड माल' यहां काम नहीं करता, केवल 'ऑरिजिनल माल' काम करता है."

बयान को तोड़ने-मरोड़ने का आरोप

जब अरविंद सावंत के बयान पर विवाद छिड़ गया तो उन्होंने शाइना एनसी और सत्तारूढ़ महायुति (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) गठबंधन के नेताओं पर उन पर 'फर्जी नैरेटीव' सेट करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा "वे मेरे बयान को तोड़-मरोड़ रहे हैं. मैंने कहा था कि अमीन पटेल एक स्थानीय हैं और वह एक बाहरी हैं, इसलिए यह 'इंपोर्टेड माल' मंबादेवी निर्वाचन क्षेत्र में स्वीकार नहीं किया जाएगा."

अमीन पटेल मंबादेवी के वर्तमान कांग्रेस विधायक हैं. वह विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के उम्मीदवार हैं जिसमें शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) शामिल हैं.

शाइना एनसी का पलटवार

शाइना एनसी का जवाब देते हुएने कहा कि सावंत का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है और लोग उन्हें और उनकी पार्टी को 'ज्ञान' देंगे. उन्होंने कहा "क्या वह सोचते हैं कि मंबादेवी की हर महिला 'माल' है? आप एक महिला का सम्मान नहीं करते. आप राजनीति में एक सक्षम महिला के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. अब आप 'बेहाल' (हार जाएंगे) होंगे. आपको (सावंत) नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में माफी मांगनी होगी."

महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

'जनता को मूर्ख बनाकर वोट लेने के लिए कांग्रेस के नेताओ को मांगनी चाहिए माफी', जानें क्यों रविशंकर प्रसाद ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget