एक्सप्लोरर

Tripura Elections 2023: त्रिपुरा में आज हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, 2 चुनावी रैली करेंगे संबोधित, 16 फरवरी को है वोटिंग

Tripura Election: त्रिपुरा में लगातार बीजेपी के कई बड़े चेहरे चुनावी प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं. केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता अमित शाह ने भी त्रिपुरा में दो रैलियां और एक रोड शो किया था.

Tripura Assembly Elections 2023: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव (Tripura Assembly Elections) होने वाले हैं. इसके प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार (11 फरवरी) को त्रिपुरा जाएंगे. यहां पीएम मोदी दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. यह चुनावी सभा त्रिपुरा के अंबासा और गोमती में होगी. राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होना है. 

मुख्यमंत्री माणिक साहा, बीजेपी के राज्य चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य यहां महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे. उन्होंने बताया कि मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर 12 बजे के आसपास पहली रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद दूसरी रैली को गोमती में अपराह्न तीन बजे संबोधित करने की संभावना है. 

बीजेपी कर रही ताबड़तोड़ रैलियां

राज्य में लगातार बीजेपी के कई बड़े चेहरे चुनावी प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं. केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने भी त्रिपुरा में दो रैलियां और एक रोड शो किया था. यूपी के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां जमकर प्रचार कर चुके हैं. राज्य में इस वक्त राजनीतिक माहौल चरम पर है. 

16 फरवरी को होना है चुनाव 

त्रिपुरा में 60 सीटों पर 16 फरवरी को चुनाव होना है. जबकि मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को मतदान होना है. तीनों राज्यों के लिए वोटों की गिनती एक साथ दो मार्च को होगी. बीजेपी ने 55 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि बाकी पांच सीटें अपने गठबंधन इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के लिए छोड़ी हैं. 

बीजेपी का चुनावी घोषणा पत्र 

इससे पहले बीजेपी (BJP) ने गुरुवार (9 फरवरी) को अपना संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी किया था. राज्य की सत्ता में लगातार दूसरी बार आने के लिए पार्टी की ओर से कई लोक लुभावन वादे किए गए. चुनावी घोषणा पत्र में आर्थिक कमजोर वर्ग के लोगों, महिलाओं, छात्र-छात्राओं, आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और किसानों पर फोकस किया गया है.

ये भी पढ़ें: 

Congress: कांग्रेस ने रायपुर अधिवेशन से पहले इन कमिटियों का किया गठन, जानिए कौन-कौन होगा शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget