एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: चुनाव से पहले BRS को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने रायथु बंधु योजना के लिए दी अनुमति वापस ली, ये है वजह

Election: बीआरएस के स्टार प्रचारक हरीश राव ने एक जनसभा में रायथु बंधु योजना को लेकर अनुमति देने की शर्तों का उल्लंघन किया, जिसके बाद चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया और राज्य सरकार को दी अनुमति वापस ले ली.

Telangana Election 2023 News: तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान ने तीन दिन पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने रायथु बंधु योजना के तहत राज्य सरकार को 28 नवंबर से पहले किसानों को राशि बांटने के लिए दी गई अनुमति वापस ले ली है. चुनाव आयोग ने यह कदम बीआरएस नेता की ओर से नियमों का उल्लंघन करने पर उठाया है.

बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही चाहते थे कि आयोग इस अनुमति को वापस ले. ऐसे में दोनों के लिए यह अच्छी खबर है. इस मामले में कांग्रेस ने शनिवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को ‘रायथु बंधु’ के तहत वितरित की जा रही राशि का उल्लेख चुनावी रैलियों में करने से रोका जाए.

आयोग ने इस वजह से उठाया ये कदम

दरअसल, निर्वाचन आयोग ने बीआरएस की मांग पर ध्यान देते हुए 24 नवंबर को राज्य सरकार को अनुमति दी थी कि वह 28 नवंबर से पहले किसानों को ‘रायथु बंधु’ योजना के तहत राशि वितरित कर सकती है. बीआरएस ने इस पर काम भी शुरू कर दिया. इस बीच बीआरएस के स्टार प्रचारक हरीश राव ने एक जनसभा में रायथु बंधु योजना को लेकर अनुमति देने की शर्तों का उल्लंघन कर दिया. उन्होंने एक जनसभा में कहा कि रायथु बंधु का भुगतान 28-11-2023 से किया जाएगा.

क्या है सायथु बंधु योजना

तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने वर्ष 2018-19 में किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए ‘रायथु बंधु’ योजना की शुरुआत की थी. इसके तहत राज्य सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे रुपये ट्रांसफर करती है. इस योजना के तहत तेलंगाना राज्य के किसानों को पहले हर साल 8 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती थी. इसे बाद में बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया गया. यह राशि सरकार किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक, श्रम और अन्य चीजों को खरीदने के लिए देती है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

ये भी पढ़ें

Telangana Election 2023: तेलंगाना में 23% उम्मीदवार हैं दागी, इस पार्टी के प्रत्याशियों पर दर्ज हैं सबसे ज्यादा मुकदमे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget