एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: 'मुझे जितनी गाली दोगे, रात में उतनी अच्छी नींद आएगी', ओवैसी ने क्यों कहा ऐसा?

Election: कांग्रेस और AIMIM के बीच चल रही जुबानी जंग जारी है. दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं. राहुल गांधी की ओर से बी टीम कहे जाने पर एक बार फिर ओवैसी ने कांग्रेस पर प्रहार किया है.

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव इस बार बेहद रोचक होता जा रहा है. एक तरफ जहां बीआरएस और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने की बात कही जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चुनाव में एआईएमआईएम की मौजूदगी और बीजेपी के ताल ठोकने से यहां का चुनावी रण और दिलचस्प हो गया है. एआईएमआईएम के आने के बाद से कांग्रेस लगातार ओवैसी को घेर रही है.

हाल ही में कांग्रेस ने एआईएमआईएम को बीजेपी की बी टीम करार दिया था. अब ओवैसी ने इसका जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया है. एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कांग्रेस मेरे बारे में क्या कहती है. कांग्रेस मुझे जितना गाली देगी, मुझे रात में उतनी अच्छी नींद आएगी.”

क्या कहा असदुद्दीन ओवैसी ने?

तेलंगाना में एक चुनावी जनसभा के दौरान ओवैसी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, "मुझे कोई परवाह नहीं कांग्रेस क्या कहती है मेरे बारे में, तुम जितना मुझे गाली दोगे उतना मुझे रात में नींद अच्छी आती है. तुम्हारे इल्जमात मेरे हौसले को और बढ़ाते हैं, मेरे जज्बे को और बढ़ाते हैं, तुम अगर ये समझ रहे हो कि मुझे कुछ ऐसा बोलेंगे, वैसे बोलेंगे, तुम्हें जो बोलना है बोल लो, मुझे मालूम है कि मेरे मरने के बाद मेरा फैसला मेरा अल्लाह करेगा. मेरे कब्र में तुम नहीं आओगे, मेरे आमाल मेरा साथ देंगे."

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले दिनों तेलंगाना के कमलानगर में एक चुनावी जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, “जहां भी कांग्रेस पार्टी बीजेपी के खिलाफ लड़ती है, वहां पर बीजेपी की मदद के लिए एआईएमआईएम हर निर्वाचन क्षेत्र में अपने उम्मीदवार खड़ा कर देती है. असम हो, महाराष्ट्र हो या राजस्थान सब जगहों पर बीजेपी की मदद को एआईएमआईएम आगे आ जाती है.”

ये भी पढ़ें

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री का सनातन को लेकर बड़ा बयान, बोले- ‘निर्दोष हिंदुओं...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget