एक्सप्लोरर

कायम रहेगी केसीआर की सत्ता या फिर नए हाथों में आएगी तेलंगाना की कमान, यहां जानें चुनाव से जुड़ी खास बातें

इस बार के तेलंगाना चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पीएम मोदी ने 3, राहुल गांधी ने 16, अमित शाह ने 12, योगी आदित्यनाथ ने 4 और सोनिया गांधी ने 1 रैली की थी.

हैदराबाद: पांच साल पहले आंध्र प्रदेश से अलग करके गठित किये गये तेलंगाना में दूसरी बार विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आज तय हो जाएगा कि के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) दूसरी बार सत्ता में वापसी करते हैं या फिर प्रदेश की कमान किसी अन्य सियासी चेहरों  के हाथों में जाती है. जून 2014 में गठित हुए तेलंगाना में हुए पहले चुनाव में कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव ने रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी हासिल की थी. लेकिन उन्होंने तय समय से एक साल पहले ही अपना पद छोड़कर चुनाव में जाने का फैसला किया.

तेलंगाना राज्य का गठन  लंबे आंदोलनों के बाद से हुआ था. माना जाता है तेलंगाना शब्द तेलगु भाषा के तेलु शब्द के बहुवचन रूप तेलूंगा से लिया गया है. इसका मतलब "सफेद चमड़ी लोगों" होता है. वहीं कुछ जगह कहा गया है कि यह संस्कृत शब्द त्रिलंगा से लिया गया है. 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा में जीत दर्ज के लिए टीआरएस, कांग्रेस, बीजेपी, टीडीपी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन मैदान में है. आज आने वाले परिणाम के बाद ये तय हो जायेगा की राज्य की कमान किस के हाथों में जाती है.

चुनाव परिणामों से पहले हम आपको इस चुनाव से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए 59+1 सदस्यों की जरूरत होती है.

तेलंगाना के गठन के बाद हुए चुनावों में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने सबसे ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बनाई थी.

तेलंगाना के गठन के बाद राज्य में दूसरी बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.

इस बार के चुनाव में लगभग 73 फीसदी वोटिंग की गई जो पिछले बार के मुकाबले 1 फीसदी कम था.

तेलंगाना में इस बार पीएम मोदी ने 3, राहुल गांधी ने 16, अमित शाह ने 12, योगी आदित्यनाथ ने 4 और सोनिया गांधी ने 1 रैली की थी.

इस बार के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में नेताओं ने एक दूसरे पर जम कर निशाना साधा. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव जीतने पर हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का वादा किया. साथ ही योगी ने हैदराबाद की रैली में कहा था कि अगर बीजेपी तेलंगाना में सत्ता में आती है तो एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी उसी तरह राज्य छोड़कर भागना पड़ेगा जिस तरह हैदराबाद के निजाम भाग गए थे. हालांकि निजाम के हैदराबाद छोड़ कर भाग जाने का दावा गलत है.

स्वामी परिपूर्णानंद ने लोगों से हिंदुओं के कल्याण के लिए बीजेपी को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी राज्य में यीशु को शासन करने का वादा कर रही है, जबकि टीआरएस पार्टी निजाम के शासन की प्रशंसा कर रही है." तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने एक चुनावी रैली में नरेंद्र मोदी और बीजेपी को 'मतापारायण पिची' (सांप्रदायिक पागलपन) की बीमारी बता दिया था.

मध्य प्रदेश चुनाव नतीजे: अली से लेकर बजरंगबली तक खूब हुई तीखी जुबानी जंग, जानें चुनाव से जुड़ी हर बड़ी बात

अकबरुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी को चाय वाली बात पर खूब तंज कसा था. उन्होंने कहा था "आज, आप हमारे साथ मुकाबला कर रहे हैं और हमसे पूछ रहे हैं कि हमने क्या किया है? लेकिन तुमने क्या किया है?" अकबरुद्दीन ने मोदी संबोधित करते हुए हैदराबाद में एक रैली में कहा, "हर बार, आप चाय, चाय और सिर्फ चाय के बारे में बात करते हैं" उन्होंने कहा, "कठोर चाय, मुलायम चाय, चाय केतली, चाय का पानी, चाय का स्टोव कहते हो. क्या वो [मोदी] प्रधानमंत्री हैं या कुछ और? वह वक्त गया जब एक चाय बेचते थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget