एक्सप्लोरर

स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा: Amit Shah के प्लान पर शुरू हुआ डेमैज कंट्रोल, क्या बागियों को मना पाएगी BJP?

Swami Prasad Maurya quits BJP: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मनाने का जिम्मा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सौंपा है. आज मंत्री दारा सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया गया है.

Swami Prasad Maurya quits BJP: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने बाद बीजेपी में खतरे की घंटी बज गई है. जिसके बाद बीजेपी फौरन डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुट गई है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मनाने का जिम्मा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सौंपा है.

मंत्री दारा सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया गया

केशव प्रसाद मौर्य इस्तीफा देने वाले दूसरे असंतुष्ट विधायकों को भी मनाने में जुटे है. यही नहीं, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन महामंत्री सुनील बंसल को भी इस काम में लगाया गया है. आज मंत्री दारा सिंह चौहान को दिल्ली बुलाया गया है. सूत्रों के मुताबिक शीर्ष नेताओं से उनकी बातचीत हो सकती है.

दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्या पिछड़े समाज के बड़े नेता हैं. गैर-यादव ओबीसी के बड़े वोट बैंक पर पकड़ उनकी पकड़ है. खास तौर से कोइरी-कुशवाहा जाति के वोटबैंक पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. यूपी में कोइरी-कुशवाहा वोट लगभग 5 फीसदी है. ऐसे में बीजेपी स्वामी प्रसाद मौर्य की ताकत को अच्छी तरह से जानती है. मौर्य की सियासी पकड़ का फायदा बीजेपी 2017 के चुनाव में उठा चुकी है. तब स्वामी प्रसाद मौर्य बीएसपी के बड़े कद्दावर नेता थे और चुनावी मौसम में मायावती को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे.

Koo App
माननीय राज्यपाल जी , राज भवन, लखनऊ,उत्तर प्रदेश। महोदय, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे- लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्या - Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) 11 Jan 2022

स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा: Amit Shah के प्लान पर शुरू हुआ डेमैज कंट्रोल, क्या बागियों को मना पाएगी BJP?

यूपी की चुनावी राजनीति में ओबीसी समुदाय कितना अहम?

यूपी में ओबीसी की आबादी 42 से 43 % के बीच है. साल 2017 के चुनाव बीजेपी ने 125 ओबीसी उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. स्वामी प्रसाद मौर्य का कितना असर है, इसकी एक बानगी 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिखी. जब उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य ने समाजवादी पार्टी की पारंपरिक बदायूं सीट पर मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य धर्मेंद्र यादव को हराकर हलचल मचा दी थी.

अखिलेश ने भी बुलाई बड़ी बैठक

अब यूपी की चुनावी बेला पर मौर्य के बीजेपी छोड़ने के बाद नजर इस पर रहेगी कि क्या उनकी सांसद बेटी भी पिता की राह पर चलेंगी. बहरहाल,यूपी में बीजेपी के भीतर मची इस भगदड़ से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बांछें खिली हुई हैं. इस पूरे घटनाक्रम के बीच उन्होंने आज दोपहर 12 बजे लखनऊ में समाजवादी पार्टी ऑफिस में एक बड़ी बैठक बुलाई है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: बीजेपी ने बेटे को टिकट देने से किया मना तो दे दिया इस्तीफा? जानिए इस सवाल पर क्या बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

UP Election 2022: दस घंटे तक चली बीजेपी चुनाव समिति की बैठक, संभावित उम्मीदवारों सहित चुनावी रणनीति पर ये हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget